6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर अगले 10 दिन तक 100 फ्लाइट होंगी कैंसिल, जानिए क्या है बड़ी वजह

इन 10 दिनों में रनवे पर लगातार मरम्मत का काम होगा। एयरपोर्ट के रनवे 27/09 को बंद किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 16 Nov 2018, 9:32 PM IST

IGI Airport

IGI Airport

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अगले 10 दिन के लिए करीब 100 फ्लाइट रोजाना कैंसिल की जाएंगी। जी हां, इसकी वजह है एयरपोर्ट के एक रनवे की मरम्मत करना, जिसकी वजह से उसे 16 नवंबर से 23 नवंबर तक बंद रखा जाएगा। इन 10 दिनों में रनवे पर लगातार मरम्मत का काम होगा। एयरपोर्ट के रनवे 27/09 को बंद किया गया है। इसके अलावा रनवे के मरम्मत के काम की वजह से फ्लाइट के किराए में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

फ्लाइट के किराए में आई कमी

एयरपोर्ट ऑपरेटर DIAL ने कहा, 'सुधार किए जाने के उद्देश्य से एक रनवे को बंद किया गया है।' शुक्रवार से शुरू होने वाले रिपेयरिंग के काम के दौरान रनवे 10/28 और 11/29 को चलाया जाएगा। इसका सीधा असर फ्लाइट की कीमतों पर भी पड़ा है। गुरुवार को ट्रैवल पोर्टल पर दिल्ली से मुंबई डायरेक्ट फ्लाइट का इकोनॉमी रेट 21,200 से शुरुआत दिखा रहा था। इसके अलावा प्रीमियम क्लास का रेट 35,000 था। इसके अलावा दिल्ली से बेंगलुरु फ्लाइट का भी रेट लगभग बराबर ही रहा। इसके अलावा कोलकाता जाने वाली फ्लाइट का भी रेट हाई रहा। कोलकाता जाने वाली फ्लाइट का किराया 17,7500-30,000 के बीच रहा।

आमतौर पर दिसंबर में होता है काम शुरू

अक्टूबर की शुरुआत में ऐलान किया गया था कि 13 दिन के लिए रनवे को बंद किया जाएगा। हाला्ंकि DIAL का कहना है कि इससे पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए यह अवधि कम कर दी गई है। IGI एयरपोर्ट के मौसम विभाग के हेड आरके जेनामणि ने बताया, 'इस समय कोहरे की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन में दिक्कत नहीं आएगी। ऐसी दिक्कत 15 दिसंबर के बाद शुरू होती है। पिछले साल इस समय घना कोहरा देखा गया था।'

एयरलाइन्स का कहना है कि फ्लाइट को समय के हिसाब से अजस्ट कर दिया गया है या तो कैंसल कर दिया गया है जिससे यात्रियों को असुविधा न हो। विस्तारा के प्रवक्ता ने बताया, 'पूरी प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई है। ध्यान रखा गया है कि यात्रियों को निराश न होना पड़े।'