विविध भारत

बेंगलुरू के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में विस्फोट, 1 वैज्ञानिक की मौत

हालांकि अभी तक खुलासा नहीं हुआ है कि यह धमाका कैसे हुआ है।

Dec 05, 2018 / 06:32 pm

Prashant Jha

बेंगलुरू के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में विस्फोट, 1 वैज्ञानिक की मौत

बेंगलुरू: इंडियन इंस्टीयूट ऑफ साइंस में हाईड्रोजन सिलेंडर फटने से एक वैज्ञानिक की मौत हो गई । वहीं तीन वैज्ञानिक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायल वैज्ञानिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदाशिवनगर पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। जानकारी मिल रही है कि एयरोस्पेस लैब में हाइड्रोजन सिलेंडर ब्‍लास्‍ट हुआ है। हालांकि अभी तक खुलासा नहीं हुआ है कि यह धमाका कैसे हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। इधर मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: अगस्ता वेस्टलैंड: 5 दिन की CBI रिमांड में क्रिश्चियन मिशेल, दुबई से भारत लाया गया

दहशत का माहौल

घटना के बाद प्रयोगशाला में हड़कंप मच गया। लैब में मौजूद लोग इधर उधर भागने लगे। आनन फानन में प्रशासन ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि काफी देर तक परिसर में लोगों दहशत का माहौल बना रहा।

Home / Miscellenous India / बेंगलुरू के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में विस्फोट, 1 वैज्ञानिक की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.