scriptइस स्कूल में लड़कियों की पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें शादी के लिए भी तैयार किया जाता है | In this school girls are prepared for marriage as well as their study | Patrika News
विविध भारत

इस स्कूल में लड़कियों की पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें शादी के लिए भी तैयार किया जाता है

यह एक ऐसा स्कूल है जहां उसकी शिक्षा के बाद उसकी शादी का ख्याल भी रखा जाता है

Nov 29, 2017 / 03:12 pm

Ravi Gupta

school
नई दिल्ली। भारत सरकार कई सालों से शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सर्वशिक्षा अभियान भी चला रही है। जिसके तहत हमेशा सरकार की यह कोशिश रहती है कि भारत में सभी बच्चों को शिक्षा मिले। भारत जैसे देश में जहां लड़कियों को आगे बढ़ने नहीं दिया जाता, उनकी शिक्षा तक रोक दी जाती है। अक्सर लड़कियों को पढ़ाई पर यह बोल दिया जाता है कि लड़किया पढ़ लिख कर क्या करेंगी, शादी के बाद उन्हें दूसरों के घर जाकर चूल्हा-चौका ही संभालना हैं। अगर गलती से कोई लड़की दिव्यांग हो, तो उसके लिए यह चीज और परेशानी वाली हो जाती है। ऐसे में एक स्कूल के एक स्कूल ने इस समस्या का भी हल निकाल लिया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे स्कूल के बारे में जहां ना सिर्फ लड़कियों को पढ़ाया जाता है बल्कि पढ़ाई के बाद उनकी शादी का भी ख्याल रखा जाता है।
गुजरात के अहमदाबाद शहर के इस स्कूल का नाम ‘अंध कन्या प्रकाश गृह’ है। यह स्कूल 1954 में खुला था। इस स्कूल का मकसद विकलांग लड़कियों को शिक्षा देने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाना है। ऐसा कहते हैं कि जब इस स्कूल की शुरुआत हुई तो यहां केवल 4 ही लड़कियां पढ़ती थी। लेकिन धीरे-धीरे इसकी संख्या में बढ़ोतरी हुई। आज यहां लड़कियों की काफी संख्या कुछ करने का जुनून लेकर पढ़ रही हैं। स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियां पढ़ाई के साथ-साथ चिक्की, दिवाली के दीये और दूसरे हाथ से बने प्रोडक्ट भी बनाती हैं। जिससे मार्केट से उन्हें पैसे भी मिलते हैं। इसके अलावा इन लड़कियों की शिक्षा पूरा होने के बाद अंध कन्या प्रकाश गृह ही इनके योग्य कोई लड़का ढूढ़कर इनकी शादी भी कराती हैं। यहां पढ़ाई करने वाली लड़कियों का टैलेंट देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये लड़कियां अंग्रेजी फर्राटेदार बोलती हैं। इसके साथ ही वह खुद को आम लड़कियों की तरह ही हर कॉम्पिटिशन के लिए खुद को तैयार करती हैं।

Home / Miscellenous India / इस स्कूल में लड़कियों की पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें शादी के लिए भी तैयार किया जाता है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो