scriptकश्मीर का समाधान ना गाली से ना गोली से बल्कि गले लगने से होगा – लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी | Independence Day celebration 2017 PM Narendra Modi speech live | Patrika News
विविध भारत

कश्मीर का समाधान ना गाली से ना गोली से बल्कि गले लगने से होगा – लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर लालकिले से बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने में सक्षम है।

Aug 15, 2017 / 01:42 pm

Chandra Prakash

Modi
नई दिल्ली। लालकिले की प्राचीर से देश के 71वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि एक न्यू इंडिया बन रहा है। जो सुरक्षित होगा। समृद्ध होगा और शक्तिशाली होगा। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हिंसा बर्दास्त नहीं होगी। देश में जातीय और साम्प्रयदायिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। कश्मीर समस्या का हल गाली और गोली से नहीं बल्कि गले लगाने से होगा। गोरखुपर हादसे पर उन्होंने चिंता जताई और कहा कि इसे संवेदनशीलता के साथ देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के कारण करीब तीन लाख करोड़ रुपए काला धन बैंकों में आया है। करीब पौने दो लाख फर्जी कंपनियों को बंद किया गया।
पाकिस्तान और चीन का नहीं किया जिक्र

अपने कार्यकाल में चौथी बार लाल किले से बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में पाकिस्तान और चीन का कोई जिक्र नहीं किया। उनका पूरा ध्यान देश के विकास और सरकार की तीन साल की उपलब्धियों और कदमों को बताने पर था। उन्होंने कहा कि देश अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने में सक्षम है। सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया ने हमारा लोहा माना। देश के खिलाफ कुछ भी होने के हौसले को परास्त करने में हम सक्षम हैं। नोटबंदी और जीएसटी को आर्थिक सुधारों की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से विकास हुआ है। लोगों को व्यवस्था में विश्वास बढ़ा है। ईमानदार लोगों को महसूस होने लगा है कि अब सबकुछ बदल रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ नहीं हो सकता है का जमाना गया। अब बदलने का जमाना आ गया है। नोटबंदी के कारण देश के बैंकों में तीन लाख करोड़ रुपए आए हैं। सवा लाख करोड़ रुपए कालेधन का पता लगा है। 18 लाख से ज्यादा ऐसे लोगों को पहचान लिया गया है जिनकी आय उनकी आमदनी से ज्यादा है। इसमें से साढ़े चार लाख लोग सामने आए हैं अपने काला धन का हिसाब दे रहे हैं। एक लाख लोगों ने तो कभी इनकम टैक्स का नाम भी सुना था आज वे टैक्स भर रहे हैं।
GJGHJGH
जीएसटी को बताया सबसे बड़ी उपलब्धि

उन्होंने कहा कि तीन लाख कंपनियां ऐसी मिली हैं जो हवाला का काम करती थीं। इनमें से पौने दो लाख कम्पनियों को ताले लगा दिए। एक ही पते पर 400-400 कंपनियां चल रही थीं। इन फर्जी कंपनियों को बंद कराया है। जीएसटी को देश की बड़ी उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जीएसटी के कारण सबसे बड़ी बचत समय की हुई है। हिन्दुस्तान के ट्रांसपोर्ट जगत में 30 प्रतिशत की समय की बचत हुई है। व्यापार में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि चमड़े के सिक्कों की अर्थव्यवस्था भी खत्म हो गई। उसी तरह कागज की अर्थव्यवस्था भी डिजीटल में तब्दील हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि जातीय और सांप्रदायिक हिंसा की देश में कोई जगह नहीं है। आस्था के नाम पर आतंक फैलाने को बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन तलाक के खिलाफ देशभर में आंदोलन चल रहा है। तीन तलाक से हमारी बहिनें पीड़ित हैं। युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इक्कीसवीं सदी उनकी है। वे रोजगार पाने वाले नहीं बल्कि देने वाले बनें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बीते तीन साल में 8 करोड़ युवाओं को मुद्रा बैंक लोन उपलब्ध कराया है। युवाओं को अब देश में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सही समय पर कार्य नहीं किया गया तो इच्छित परिणाम नहीं मिलते हैं। उन्होंने कहा कि 2022 तक न्यू इंडिया बनाएंगे। यह और कोई नहीं हम सब मिलकर करेंगे। एक ऐसा भारत बनाएंगे जहां हरेक के पास पक्का घर होगा। बिजली होगी। आमदनी दुगनी होगी। हम सब मिलकर ऐसा भारत बनाएंगे आतंकवाद और सांप्रदायिकता से मुक्त होगा। हम सब मिल कर के ऐसा भारत बनाएंगे जो स्वस्छ होगा। स्वस्थ होगा।
https://twitter.com/narendramodi/status/897331757954945025

Home / Miscellenous India / कश्मीर का समाधान ना गाली से ना गोली से बल्कि गले लगने से होगा – लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो