27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India : कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ के पार, 24 घंटे में 347 की मौत

  देशभर में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3,08,751। पिछले 24 घंटे में 25,153 नए मामले सामने आए।    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 19 Dec 2020, 10:29 AM IST

coronavirus

कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1 करोड़ 4 हजार 599।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 25,153 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है। नए केस सामने आने के बाद देश में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1 करोड़ 4 हजार 599 हो गई है।

कोविड-19 से पिछले 24 घंटे में 347 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना वायरस से 1,45,136 मौतें हुई हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमण को इलाज कराने के बाद 95,50,712 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3,08,751 है।

शुक्रवार को 11,71,868 कोरोना टेस्ट

हेल्थ मिनिस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक देश में अब तक 95 लाख 50 हजार 712 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि इस समय 3 लाख 8 हजार 751 एक्टिव केस हैं। आईसीएमआर के मुताबिक। देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 11,71,868 कोरोना जांच की गई है।