
नई दिल्ली। अब भारतीय नौसेना स्नातक उम्मीदवारों की अधिकारी के स्तर पर भर्ती के लिए खुद ही प्रवेश परीक्षा आयोजित कराएगी। इसके चलते अधिकारियों की पहली इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट ( INET Officers ) आगामी सितंबर में आयोजित कराई जाएगी। इसके बाद से यह परीक्षा देशभर में फैले कई केंद्रों पर साल में दो बार आयोजित की जाएगी।
पहले इस तरह होता था सेलेक्शन
आपको बता दें कि अभी तक नौसेना में स्नातक उम्मीदवारों की अधिकारी के तौर पर भर्ती के लिए कुछ शाखाओं में स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षा के अंकों के आधार पर आवेदन किया जाता है। इसके बाद सर्विस स्लेकशन बोर्ड यानी SSB इनमें से उचित उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करता है। बाद में उन्हें मनोवैज्ञानिक, शारीरिक और बौद्धिक पैमानों पर परख जाता है।
INET अधिकारी परीक्षा में पास उम्मीदवार SSB के लिए योग्य
अब इस नयी व्यवस्था के अंतर्गत नौसेना की INET अधिकारी परीक्षा में पास उम्मीदवारों को SSB के योग्य माना जाएगा। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार ही SSB में जा सकेंगे। यह परीक्षा कंपयूटर बेस्ड होगी। यह परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (CDS) और यूनिवर्सिटी एंट्री स्कीम (UES) के अलावा आयोजित होगी।
Published on:
14 May 2019 04:09 pm
