दरअसल, एस-400 ट्रायम्फ प्रक्षेपास्त्र हवा में 400 किलोमीटर तक अपने लक्ष्यों को नेस्तानाबूद कर सकता है। भारत के इस प्रणाली के खरीद के पीछे चीन की 4000 किलोमीटर लंबी सीमा पर चौकसी बढ़ाना है। बता दें कि 3 साल पहले ही इस प्रणानी के सौदे को अंजाम दे चुका है। रूस ने एस-400 ट्रिउम्फ वायु रक्षा मिसाइल की चीन को आपूर्ति शुरू कर दी है, लेकिन भारत को मल्टी बैरल सिस्टम के 40 से 400 किमी के रेंज वाली मिसाइल को बेचने के लिए चल रही बातचीत उन्नत चरण में है और इसमें कोई जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए। एक शीर्ष रूसी अधिकारी ने यह जानकारी दी। रोस्टेक कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सर्गेई चेमेजोव ने आईएएनएस को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि अनुबंध के लिए 'जल्दबाजी' नहीं है, बल्कि दोनों पक्षों को बातचीत करने के लिए समय देना महत्वपूर्ण है। रोस्टेक कॉरपोरेशन का गठन करीब एक दशक पहले रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कंपनियों को मजबूत करने के लिए बनाया गया था।