scriptमिस्टर सुपरानेशनल में भारतीय प्रतिभागी ने पहना ‘तिरंगे झंडे’ का शॉर्ट्स | Indian participant dishonours national flag in Mister Supranational 2016 | Patrika News
विविध भारत

मिस्टर सुपरानेशनल में भारतीय प्रतिभागी ने पहना ‘तिरंगे झंडे’ का शॉर्ट्स

भारत की ओर से जीतेश नरेश ठाकुर प्रतिभागी थे। इस शो का आयोजन पोलैंड में किया गया था। ये एक तरह का मॉडलिंग कॉटेस्ट था

Dec 25, 2016 / 07:44 pm

विकास गुप्ता

Jitesh Naresh Thakur

Jitesh Naresh Thakur

नई दिल्ली। मिस्टर सुपरानेशनल शो के दौरान तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। शो में रैम्प वॉक कर रहे भारतीय प्रतिभागी ने तिरंगे को कमर से नीचे के हिस्से में पहनकर देश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया। पहले मिस्टर सुपरानेशनल-2016 शो में 36 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसमें भारत की ओर से जितेश नरेश ठाकुर प्रतिभागी थे। इस शो का आयोजन पोलैंड में किया गया था। ये एक तरह का मॉडलिंग कॉन्टेस्ट था। भारत में जूम चैनल पर शनिवार रात को इस शो का प्रसारण भी किया गया था।


शो में राजस्थान की राजधानी जयपुर के रहने वाले 27 वर्षीय जितेश नरेश ठाकुर ने कार्यक्रम के दौरान देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान कर दिया। जितेश शो में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। शो के दौरान जीतेश ने जो शॉर्ट्स (कच्छा) पहना वो राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के तीन रंगों से बना था और इसमें अशोक चक्र भी बना था। शार्टस में केसरिया, सफेद और हरे रंग का इस्तेमाल किया गया था।

इस शो में मैक्सिको के डीएयो गर्सी विजेता रहे। शो में भारत के प्रतिभागी जितेश नरेश ठाकुर सैकेंड रनरअप रहे। आपको बता दें कि पिछले वर्ष मिस्टर इंडिया-2015 में टॉप-6 में शामिल और मिस्टर इंडिया फोटोजनिक जितेश मिस्टर सुपरानेशनल-2016 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। शो के विजेता को 10 हजार यूएस डॉलर का पुरस्कार भी दिया गया।

आप फोटो में देख सकते हैं, ऐसे किया तिरंगे का अपमान
तिरंगे का अपमान
फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के तहत झंडे को कभी भी जमीन पर नहीं रखा जाएगा। उसे कभी पानी में नहीं डुबोया जाएगा और किसी भी तरह नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। यह नियम भारतीय संविधान के लिए भी लागू होता है। प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशनल ऑनर ऐक्ट-1971 की धारा-2 के मुताबिक, ध्वज और संविधान के अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त क़ानून हैं। अगर कोई व्यक्ति झंडे को किसी के आगे झुकाता है, उसे कपड़ा बनाकर पहनता है। मूर्ति में लपेट देता हो या फिर किसी मृत व्यक्ति (शहीद हुए जवानों के अलावा) के शव पर डालता हो, तो इसे तिरंगे का अपमान माना जाएगा। तिरंगे की यूनिफॉर्म बनाकर पहन लेना भी गलत है। अगर कोई व्यक्ति कमर के नीचे तिरंगा बनाकर कोई कपड़ा पहनता है तो यह भी तिरंगे का अपमान है।


तिरंगे का दुरुपयोग
राष्ट्रीय ध्‍वज को सांप्रदायिक लाभ, पर्दे या वस्‍त्रों के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता है। तिरंगे को अंडरगार्मेंट्स, रूमाल या कुशन आदि बनाकर भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। जहां तक संभव हो इसे मौसम से प्रभावित हुए बिना सूर्योदय से सूर्यास्‍त तक फहराया जाना चाहिए। इस ध्‍वज को आशय पूर्वक भूमि, फर्श या पानी से स्‍पर्श नहीं कराया जाना चाहिए। इसे वाहनों पर, रेलों, नावों या वायुयान पर लपेटा नहीं जा सकता। किसी अन्‍य ध्‍वज या ध्‍वज पट्ट को हमारे ध्‍वज से ऊंचे स्‍थान पर नहीं लगाया जा सकता है। तिरंगे ध्‍वज को वंदनवार, ध्‍वज पट्ट या गुलाब के समान संरचना बनाकर उपयोग नहीं किया जा सकता।

Home / Miscellenous India / मिस्टर सुपरानेशनल में भारतीय प्रतिभागी ने पहना ‘तिरंगे झंडे’ का शॉर्ट्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो