23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे का बड़ा ऐलान, 20 घंटे से अधिक लेट हुई राजधानी और दुरंतो तो फ्री मिलेगा पानी

फिलाहल राजधानी और दुरंतो में इन यात्रियों को सीट पर बैठते ही रेल नीर की पानी की एक बोतल और डिस्पोजेबल कप मिलता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 20 Apr 2018, 11:53 AM IST

Indian Railway Announced

Indian Railway

नई दिल्ली। इंडियन रेलवे में अक्सर ट्रेनों के लेट होने की समस्या लोगों के सामने आती है, जिस वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को इसका फायदा होगा। जी हां, अगर आप राजधानी और दुरंतो ट्रेन से सफर करते हैं और ट्रेन के देरी से चलने की वजह से आपकी यात्रा में 20 घंटे से ज्यादा का वक्त लगता है तो आपको पानी की एक अतिरिक्त बोतल दी जाएगी।
20 घंटे से अधिक लेट हुई ट्रेन तो मुफ्त में मिलेगा पानी
गुरुवार को रेलवे बोर्ड ने बताया कि फिलहाल ये सुविधा राजधानी, दुरंतो और शताब्दी ट्रेनों से सफर करने वाले मुसाफिरों को ही दी जाएगी। फिलाहल इन यात्रियों को सीट पर बैठते ही रेल नीर की पानी की एक बोतल और डिस्पोजेबल कप मिलता है। अगर उनकी यात्रा में 20 घंटे या इससे ज्यादा का समय लगता है, तो उन्हें एक और पानी की बोतल नि:शुल्क मिलेगी।
रेलवे बोर्ड ने दिया आधिकारिक बयान
रेलवे बोर्ड की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ट्रेन के दो घंटे से ज्यादा देरी से चलने और यात्री के कुल यात्रा समय में 20 घंटे से ज्यादा लगने पर यात्री को रेल नीर की पानी की एक और बोतल दी जानी चाहिए।
उदाहरण से समझिए
एक अधिकारी ने बताया कि अगर कोई यात्री नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी से सफर करता है तो उसकी यात्रा का वक्त करीब 19 घंटे का है। परिपत्र के मुताबिक , अगर वह 20 घंटे से ज्यादा वक्त की यात्रा करके गंतव्य पर पहुंचता है तो उसे पानी की अतिरिक्त बोतल मिलेगी।

AC कोच में सफर करना होगा आसान

इसके अलावा यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर ये भी है कि भारतीय रेल के AC कोच में सफर करना जल्द ही सस्ता हो सकता है। भारतीय रेलवे राजधानी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। सरकार जल्द ही कुछ प्रीमियम ट्रेनों में AC-II टियर क्लास को AC-III टियर क्लास से बदल सकती है। ऐसा होने पर AC-II कोच में AC-III के किराए पर सफर हो सकेगा। रेलवे की इस बदलाव से ट्रेनों के AC-III कोच में होने वाली भीड़ से छुटकारा मिलेगा। साथ ही किराया भी कम हो सकेगा।