scriptफ्रांस ने कहा, हम जिंदगी जीना जानते हैं… | after peris attack france said life should goes on | Patrika News
विदेश

फ्रांस ने कहा, हम जिंदगी जीना जानते हैं…

पेरिस आतंकी हमले की खौफनाक मंजर को भूलाकर फ्रांस एक बार फिर अपनी जिदंगी में दुबारा लौटने को बेताब है।

Nov 17, 2015 / 03:09 pm

पेरिस आतंकी हमले की खौफनाक मंजर को भूलाकर फ्रांस एक बार फिर अपनी जिदंगी में दुबारा लौटने को बेताब है।

फ्रांस ने लोगों से कहा कि वे गम के साये से लिपटे ना रहे बल्कि उसे जवाब देने के लिए शहर के बार में जाएं, ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग म्यूजिक कंसर्ट में शामिल हों और रेस्तरां में खाने-पीने का भरपूर आनंद लें।

देश के संस्कृति मंत्री फ्लायर पेलेरियन ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ संस्कृति हमारी सबसे अहम और मजबूत रक्षा कवच है और हमारे कलाकार हमलोगों के सबसे बड़े हथियार हैं। इसलिए संगीतकारों को कंसर्ट कभी नहीं रोकना चाहिए।

सोमवार को पेरिस में बैताक्लां थियेटर की यादों को ट्विटर के जरिये लोगों से साझा करते हुए संगीतप्रेमियों ने इस बात का संदेश भी दे दिया कि वे आतंकी हमलों से डर कर चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने भी “ईगल्स ऑफ डेथ मेटल” को ब्रिटेन की शीर्ष सूची में पहुंचाने के लिए मीडिया अभियान चलाते नजर आएं।

अपको बता दें शुक्रवार रात बैताक्लां थियेटर पर हमले के समय यहां अमेरिकी रॉक बैंड “ईगल्स ऑफ डेथ मेटल” का म्यूजिक कंसर्ट जारी था। इस आतंकी हमले को मुहं चिढ़ाते हुए “माय मोस्ट ब्यूटिफुल मेमोरी ऑफ बैताक्लां” भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है।

देश के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा है कि पेरिस हमले में कुल 19 देशों के नागरिक मारे गए हैं। यह बहुत ही दुख की बात है कि आतंकियों हमले के लिए एक ऐसे देश को चुना जो सभी के लिए अपने द्वार खोले रहता है।

Home / world / फ्रांस ने कहा, हम जिंदगी जीना जानते हैं…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो