scriptआईएनएस बेतवा हुआ हादसे का शिकार, ये रही वजह | ins betwa slips while undocking at naval dockyard | Patrika News
विविध भारत

आईएनएस बेतवा हुआ हादसे का शिकार, ये रही वजह

भारतीय नौसेना की युद्धपोत आईएनएस बेतवा सोमवार को मुंबई में हादसे का
शिकार हो गया। मुंबई के निकट युद्धपोत को ‘क्रूजर ग्रेविंग डॉक’ मुंबई में
तैनात किया गया था..

Dec 05, 2016 / 05:01 pm

राहुल

ins betwa slips while undocking at naval dockyard

ins betwa slips while undocking at naval dockyard

भारतीय नौसेना की युद्धपोत आईएनएस बेतवा सोमवार को मुंबई में हादसे का शिकार हो गया। मुंबई के निकट युद्धपोत को ‘क्रूजर ग्रेविंग डॉक’ मुंबई में तैनात किया गया था। आईएनएस बेतवा 3800 टन का है जिसे 2004 में नौसेना में शामिल किया गया था।
Image result for ins betwa
नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने कहा, ‘यह हादसा तकनीकी खामी के कारण हुई, नुकसान को ठीक किया जा रहा है।’ हादसा दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर हुआ है।
इस हादसे में 30 लोगों को बचा लिया गया है। आईएनएस बेतवा स्वदेशी डिजायन और ब्रह्मपुत्र रेंज का मिसाइल युद्धपोत है। मुंबई के निकट युद्धपोत को ‘क्रूजर ग्रेविंग डॉक’ मुंबई में तैनात किया गया था।


पिछले छह महीने में नौसैन्य पोतों से जुडी पांचवीं घटना में, आईएनएस बेतवा को उसके महत्वपूर्ण भाग में नुकसान पहुंचा है जिसके बाद नौसेना ने जांच शुरू की है। उल्लेखनीय है कि मुंबई में छह महीने पहले आईएनएस सिंधुरक्षक पनडुब्बी में विस्फोट के बाद पनडुब्बी समुद्र में डूब गई थी।

Home / Miscellenous India / आईएनएस बेतवा हुआ हादसे का शिकार, ये रही वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो