scriptयह कोई साधारण मंदिर नहीं बल्कि यहां मुर्दे भी हो जाते हैं जिंदा | It is not a simple temple but it is also a dead person alive | Patrika News
विविध भारत

यह कोई साधारण मंदिर नहीं बल्कि यहां मुर्दे भी हो जाते हैं जिंदा

यह प्राचीन मंदिर भगवान शिव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है…

नई दिल्लीNov 11, 2017 / 01:06 pm

Ravi Gupta

temple

Clean India Mission,Mahakaleshwar Temple Ujjain,mahakal shringar,mahakal darshan,Bhasm Aarti Darshan,

नई दिल्ली। आस्था बहुत बड़ी चीज है। अगर आपके मन में आस्था है, विश्वास है, भगवान के लिए सच्ची निष्ठा है, तो ऐसी कोई ताकत नहीं जो आपका काम होने से रोक दे। भारत की तो पहचान ही इसे से है। भारत का सांस्कृतिक इतिहास बहुत ही प्राचीन है। पूरे विश्व में भारत ही एकमात्र ही ऐसा देश है जो अनेकता में एकता की अवधारणा को साकार करता है। इस देश में कई चमत्कारों से भरा हुआ है। भारत में आपको कई ऐसे मंदिर मिल जायेंगे जो कि आश्चर्यजनक है। जिसमें से कई आश्चर्य ऐसे भी हैं जिनका रहस्य आजतक पता नहीं चला है।
लोगों की आस्था और अपनी अलग पहचान के कारण यह मंदिर आज भी श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। आज हम आपको इसी मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां ऐसी मान्यता है कि मृत व्यक्ति भी जीवित हो जाते हैं। बेशक यह बात आपको सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन देश में एक ऐसा भी मंदिर हैं जहां मुर्दे भी उठकर बैठ जाते हैं। यह मंदिर इस तरह के चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है। उत्तराखंड के देहरादून से 128 किलोमीटर दूर लाखामंडल नाम की यह जगह पर स्थित इस मंदिर के चमत्कारिक शक्तियों से भरा पड़ा है।
हिमालय की वादियों में प्रकृति के गोद में बसा यह मंदिर भगवान शिव का मंदिर है। यहां शिव जी की प्राचीन मूर्ति है। प्राचीन मंदिरों से घिरा यह मंदिर लोगों के आस्था का केन्द्र बना हुआ है। इसके अलावा यहां हुई खुदाई में कई प्राचीन शिवलिंग प्राप्त हुए हैं। जहां बड़ी संख्या में लोग पूजा पाठ करते हैं। कहा जाता है कि मंदिर में स्थित शिवलिंग स्वयंभू है अर्थात यह स्वयं ही प्रकट हुआ है। प्राचीन समय से ही लोगों की आस्था का केन्द्र बना यह मंदिर आज भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। वहीं इस मंदिर के चमत्कारों की चर्चा पूरे विश्व में विख्यात हैं।

Home / Miscellenous India / यह कोई साधारण मंदिर नहीं बल्कि यहां मुर्दे भी हो जाते हैं जिंदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो