आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि छापेमारी टैक्स चोरी के मामले में अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, विकास बहल और मधु मंटेना समेत फैंटम फिल्म्स से जुड़े लोगों के आवास व अन्य ठिकानों पर की है। इनकम टैक्स विभाग को ये जानकारी मिली थी कि फैंटम फिल्म्स में टैक्स की चोरी हुई है। फैंटम फिल्म्स ने जो पैसा कमाया, उसकी सही जानकारी नहीं दी गई।