scriptआर्टिकल 370: घाटी से अब तक 400 लोग गिरफ्तार, हरियाणा की जेलों में किया गया शिफ्ट | Jammu Kashmir: 400 People Arrested After 370 Article removal | Patrika News
विविध भारत

आर्टिकल 370: घाटी से अब तक 400 लोग गिरफ्तार, हरियाणा की जेलों में किया गया शिफ्ट

Jammu Kashmir: हरियाणा की अलग-अलग जेलों में किया गया शिफ्ट
फरीदाबाद, झज्जर, करनाल और यमुनानगर की जेलों में कैदी होंगे शिफ्ट
आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद कश्मीर में तनाव का माहौल कायम

Aug 21, 2019 / 06:01 pm

Kaushlendra Pathak

file photo
नई दिल्ली। मोदी सरकार 2.0 ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 15 दिन पहले जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म कर दिया। सरकार के इस फैसले की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। देश के कई नेता और पार्टियां इस फैसले के समर्थन में हैं। वहीं, कुछ ने विरोध भी जताया है।
पाकिस्तान ने इस मामले को लेकर काफी हंगामा भी किया और भारत से तकरीबन सारे संबंध खत्म कर लिए हैं। वहीं, घाटी में अलगाववादी नेताओं ने इस फैसले का विरोध किया। आलम ये है कि आर्टिकल 370 रद्द किए जाने के बाद से कश्मीर में अब तक 400 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है।
पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : 12 दिन में 734 एटीएम से निकाले 800 करोड़ रुपए, इंटरनेट और मोबाइल पर पाबंदी बरकरार

j1.jpg
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में अलगाववादी नेताओं से लेकर असमाजिक तत्व शामिल हैं। इतना ही नहीं गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को हरियाणा की जेलों में शिफ्ट किया गया है।
हालांकि, इस मामले को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है और सुरक्षा को लेकर न ही ज्यादा जानकारी दी गई है।

कहा जा रहा है कि घाटी में शांति माहौल कायम करने के लिए इन सभी को जम्मू-कश्मीर से बाहर शिफ्ट किया गया है। इन सभी कैदियों को फरीदाबाद, झज्जर, करनाल और यमुनानगर की जेलों में रखा जाएगा।
पढ़ें- कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद पहला एनकाउंटर, सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़

jammu_1.jpg
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर से 70 अलगाववादी नेताओं को आगरा जेल में शिफ्ट किया गया था। दरअसल, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई थी।
हालांकि, धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती जा रही है। फोन सेवा बहाल कर दिया गया है, लेकिन इंटरनेट सेवा अब भी बंद है। वहीं, जम्मू में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो चुकी है। सरकारी दफ्तरों और स्कूलों को खोल दिया गया है।

Home / Miscellenous India / आर्टिकल 370: घाटी से अब तक 400 लोग गिरफ्तार, हरियाणा की जेलों में किया गया शिफ्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो