जानकारी के अनुसार यासीन मलिक को उनके श्रीनगर माईसुमा स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सुरक्षाबलों ने कोठीबाग स्थित थाने में यासीन से कई घंटों तक पूछताछ की। आपको बता दें कि आतंकी हमले के बाद देश में पाकिस्तान और अलगाववादी नेताओं को लेकर भारी आक्रोश का माहौल है। पुलावामा में हुए इस इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे, जबकि इतने ही जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और उसके सरगना मसूद अजहर ने ली है। यही नही, इसके बाद भी कश्मीर में हुए दो अलग-अ लग आतंकी हमलों में सेना के 5 जवान शहीद हो गए थे।