पाकिस्तान की फायरिंग के चलते स्कूल में कई बच्चे फंस गए। करीब 3 घंटे तक चली इस फायरिंग में सीमा के पास लगे गांवों में दहशत का माहौल था। पाकिस्तान ने दब्राज गांव को निशाना बनाकर फायरिंग की। गांव के एक स्कूल में फायरिंग के डर से बच्चे काफी देर तक एक कमरे में बंद रहे। हालांकि भारत ने पाकिस्तान की नापाक करतूत को करारा जवाब दिया है। भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के BAT को खदेड़ भेजा।