scriptजाटों को आरक्षण देने के लिए वचनबद्ध है भाजपाः संजीव बाल्यान | Jat Agitation: Sanjeev Baliyan said bjp is committed to give reservation everyone | Patrika News
विविध भारत

जाटों को आरक्षण देने के लिए वचनबद्ध है भाजपाः संजीव बाल्यान

भाजपा हरियाणा में जाटों को आरक्षण देने के लिए वचनबद्ध है, लिहाजा आंदोलनकारियों को वापस लौट जाना चाहिए 

Feb 21, 2016 / 03:42 pm

पुनीत पाराशर

Sanjeev Baliyan

Sanjeev Baliyan

नई दिल्ली। हरियाणा में चल रहे आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा सांसद और जाट नेता संजीव बाल्यान ने कहा है कि गृहमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि रविवार शाम तक इस मुद्दे पर विचार के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी जाट आरक्षण से जुड़े हर मुद्दे पर विचार करेगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा हरियाणा में जाटों को आरक्षण देने के लिए वचनबद्ध है, लिहाजा आंदोलनकारियों को वापस लौट जाना चाहिए और राज्य में स्थिति सामान्य करने में मदद करनी चाहिए।

kashmir-1178102/#sthash.IuVTs5zw.dpuf”>जम्मू-कश्मीरः आर्मी-डे पर जन्मे कैप्टन पवन कुमार पंपोर मुठभेड़ में शहीद

बता दें कि इस मुद्दे पर जारी बवाल को शांत करने के मकसद से शनिवार रात केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी और हरियाणा के जाट नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया था। जिसमें करीब 50 नेताओं ने हिस्सा लिया था। जाट आरक्षण के आंदोलन अब हरियाणा से निकलकर यूपी और दिल्ली तक पहुंच गया है।

jat-agitation-army-occupied-mnuk-canal-10-dead-150-injured-1178108/#sthash.78dOsCWE.dpuf” target=”_blank”>मनूक नहर पर सेना का कब्जा, आंसू गैस के गोले खत्म, 10 मरे, 150 घायल

शनिवार को यूपी के इलाकों में भी प्रदर्शन किया गया। इस मुद्दे पर मचे बवाल में अब तक 10 लागों की मौत हो चुकी है। प्रभावित जिलों में सेना लगातार गश्त कर रही है। अभी तक करीब 154 लोगों पर FIR दर्ज की जा चुकी है। वहीं हरियाणा के 7 राज्यों में आंदोलन से हालात खराब हैं।

Home / Miscellenous India / जाटों को आरक्षण देने के लिए वचनबद्ध है भाजपाः संजीव बाल्यान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो