scriptझारखंड में सरकार बनते ही JMM को बड़ा झटका, इस नेता के अचानक निधन से शोक की लहर | Jharkhand: JMM Leader Ramanand Passed Away | Patrika News
विविध भारत

झारखंड में सरकार बनते ही JMM को बड़ा झटका, इस नेता के अचानक निधन से शोक की लहर

झारखंड ( Jharkhand ): जेएमएम ( JMM ) को अचानक बड़ा झटका
पार्टी के वरिष्ठ नेता रामानंद सिंह ( Ramanand Singh ) का निधन

नई दिल्लीJan 11, 2020 / 01:21 pm

Kaushlendra Pathak

jmm Flag

जेएमएम नेता रामानंद सिंह का निधन।

नई दिल्ली। झारखंड ( Jharkhand ) में नये सरकार का गठन हो चुका है। JMM एक बार फिर सत्ता में वापस आ चुकी है और हेमंत सोरेन ( Hemant Soren ) राज्य के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। लेकिन, अचानक झारखंड मुक्ति मोर्चा ( जेएमएम ) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य रामानंद सिंह ( Ramanand Singh ) का अचानक निधन हो गया है। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, जेएमएम के केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य रामानंद सिंह का निधन हो गया है। उनकी उम्र 75 साल थी। उनके निधन से पार्टी को बड़ा झटका है। बताया जा रहा है कि रामानंद सिंह की पार्टी में अच्छी पकड़ थी। उनके निधन पर पार्टी के कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है। इतना ही नहीं रामानंद के अंतिम दर्शन के लिए कई दिग्गज ने उनके पैतृक गांव जबरा भी पहुंचे। उनके निधन की सूचना पाते ही सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, झामुमो पार्टी के तमाम जिला और प्रखंड के अधिकारियों, हित परिवार, रिश्तेदारों, समाज सेवियों और विभिन्न राजनीतिक दल के लोग उनके पैतृक आवास जबड़ा गांव पहुंचकर उनके परिवारों को ढाढस बंधाया।
झामुमो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनकी मौत से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है और पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। शोकसभा व्यक्त करने वालों में टंडवा के सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश गुप्ता, झाविमो के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार महतो, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविद्र कुमार सिंह, पूरन राम, कैलाश सिंह, गिरधारी यादव, भूपेंद्र ठाकुर, कैलाश महतो, विनोद महतो, सुरेश यादव आदि का नाम शामिल है।

Home / Miscellenous India / झारखंड में सरकार बनते ही JMM को बड़ा झटका, इस नेता के अचानक निधन से शोक की लहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो