scriptगणतंत्र दिवस: केरल की 10 हजार मस्जिदों पर फहराया गया तिरंगा | Kerala: Indian national flag unfurled at 10,000 mosques on Republic Day | Patrika News
विविध भारत

गणतंत्र दिवस: केरल की 10 हजार मस्जिदों पर फहराया गया तिरंगा

वक्फ बोर्ड के निर्देशानुसार प्रदेश भर में किया गया आयोजन।
राष्ट्रीय झंडा कुट्टियाडी की जुमा मस्जिद पर भी फहराया गया।
सीएए को लेकर एकजुटता दिखाते हुए संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी गई।

tricolor unfurled at kerala mosque

tricolor unfurled at kerala mosque

तिरुवनंतपुरम। देश के 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को समूचे केरल में अनोखा नजारा देखने को मिला। प्रदेश के करीब 10 हजार मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर इस दौरान हिंदुस्तान की शान तिरंगा फहराया गया।
इस संबंध में कुट्टियाडी जामा मस्जिद समिति के सचिव के बशीर ने मीडिया को बताया, “वक्फ बोर्ड के निर्देशों के मुताबिक इस शुभ अवसर पर प्रदेश भर की करीब 10 हजार मस्जिदों में राष्ट्रीय झंडा फहराया गया।”
https://twitter.com/ANI/status/1221285182251995136?ref_src=twsrc%5Etfw
उन्होंने कहा कि प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय झंडा कुट्टियाडी की जुमा मस्जिद पर भी फहराया गया। इस दौरान बशीर ने आगे कहा, “नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत संविधान पर खतरा मंडरा रहा है, हमनें इस दौरान एकजुटता दिखाते हुए भारतीय संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ा।”
गौरतलब है कि देश के 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में हर वर्ष की भांति भव्य परेड और विभिन्न राज्यों की झांकियों के बीच भारत ने अपनी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन किया। राजपथ पर इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में ब्राजील के राष्ट्रपति मौजूद रहे।

Home / Miscellenous India / गणतंत्र दिवस: केरल की 10 हजार मस्जिदों पर फहराया गया तिरंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो