scriptसिंहस्थ में साधुओं ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा | Lakhs of devotees descend to the Kshipra river for Simhastha Kumbh mela | Patrika News
विविध भारत

सिंहस्थ में साधुओं ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

सिंहस्थ में चोरी की घटनाओं और जाम से साधु-संतों में आक्रोश

Apr 25, 2016 / 09:40 am

अमनप्रीत कौर

Simhastha

Simhastha

उज्जैन। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में साधु-संतों और श्रद्धालुओं के साथ हो रही चोरी की वारदातों और भूखी माता क्षेत्र में लगातार जाम होने से खफा साधु-संतों ने रविवार को क्षेत्र में चक्काजाम कर दिया। जाम हटाने के लिए पहुंचे पुलिस बल का साधुओं से विवाद हो गया। इसके बाद साधुओं ने पुलिस जवानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है कि उनका और साधुओं का विवाद हुआ है।

साधु-संतों ने रविवार दोपहर दत्त अखाड़ा से भूखी माता रोड पर चक्काजाम कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने साधु-संतों को मनाने का प्रयास किया। साधुओं की शिकायत थी कि लगातार पंडालों से चोरी हो रही है और पुलिस कोई कार्रवाई भी नहीं कर रही है।

इसके बाद साधुओं और पुलिस जवानों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि साधुओं ने पुलिस जवानों के साथ मारपीट शुरू कर दी। साधुओं का गुस्सा देखकर पुलिस जवान भागने लगे। साधुओं क गुस्सा तब भी नहीं थमा और उन्होंने भागते हुए जवानों को पीटा। उनमें इतना आक्रोश था कि इस दौरान उन्हें जो भी नजर आया उन्होंने उसकी भी धुनाई कर दी। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने साधुओं को समझाइश देकर शांत किया। साधुओं का कहना था कि पंडालों से क्षेत्रीय बदमाश साधु-संतों का सामान चुराकर ले जा रहे हैं।

Home / Miscellenous India / सिंहस्थ में साधुओं ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो