scriptपश्चिम बंगाल में भूस्खलन से एक महिला की मौत, दो घायल | Land slides in West bengal kills woman, two injured | Patrika News
विविध भारत

पश्चिम बंगाल में भूस्खलन से एक महिला की मौत, दो घायल

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में मूसलाधार बारिश से बीती रात भूस्खलन में मकान ढ़हने से एक महिला की मौत

Aug 23, 2016 / 08:23 am

Rakesh Mishra

Landslide-in-West-Bengal

Landslide-in-West-Bengal

दार्जिलिंग। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में मूसलाधार बारिश से बीती रात भूस्खलन में मकान ढ़हने से एक महिला की मौत हो गई और एक बच्चे समेत दो अन्य घायल हो गये। दार्जिलिंग के जिलाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि भूस्खलन गत रात पोखरियाबोंग के सुखियापोकरी ब्लॉक में समरीपानी के समीप हुआ। भूस्खलन की वजह से दो घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें एक महिला इंदिरा राय(42) की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि भूस्खलन की वजह से दार्जिलिंग जिले के कलिमपोंग के लिखु भीर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 10 में वाहनों की आवाजाही बाधित होने से सिक्किम और रेलवे स्टेशन सिलीगुड़ी के बीच संपर्क टूट गया है। दार्जिलिंग जिले में खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की वजह से लोगों का संपर्क बाहरी इलाकों से टूट गया है और भूस्खलन के बाद से कालिमपोंग उपमंडल को जोडऩे वाली मार्ग भी बंद है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के प्रयास से शाम तक सड़क पर आवाजाही शुरु होने की संभावना है।

म्यांमार के चक्रवाती तूफान के झारखंड की ओर बढऩे से रविवार सुबह से ही पश्चिम बंगाल के बड़े हिस्सा प्रभावित हुआ है। मध्य कोलकाता के कई निचले इलाकों में घुटने तक पानी भर गया है। कुछ स्थानों में पिछले 24 घंटे में 80 मिलीमीटर तक की बारिश दर्ज की गयी है। हुगली नदी में बाढ़ आने से शहर की निकास प्रणाली पर बुरी तरह प्रभावित हुई है।

Home / Miscellenous India / पश्चिम बंगाल में भूस्खलन से एक महिला की मौत, दो घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो