scriptबिहार के सीतामढ़ी में वकील ने कराया भगवान राम के खिलाफ केस दर्ज | Lawyer filed case on lord Ram in Bihar | Patrika News
विविध भारत

बिहार के सीतामढ़ी में वकील ने कराया भगवान राम के खिलाफ केस दर्ज

श्याम बिहारी ने श्रीराम पर महिला उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है, एक धोबी की बात सुनकर भगवान राम ने अपनी पत्नी सीता को घर से निकाल दिया

Jan 31, 2016 / 04:48 pm

पुनीत पाराशर

case on lord ram

case on lord ram

नई दिल्ली। बिहार के सीतामढ़ी में भगवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के लिए सोमवार का दिन भी मुकर्रर कर दिया है।

क्या है मामला?
बिहार के सीतामढ़ी में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्याम बिहारी की अदालत में स्थानीय वकील ठाकुर चंदन सिंह ने केस दर्ज कराया है। श्याम बिहारी ने श्रीराम पर महिला उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। चंदन सिंह की दलील है कि, “एक धोबी की बात सुनकर भगवान राम ने अपनी पत्नी सीता को घर से निकाल दिया। ऐसा कर उन्होंने सीता पर अत्याचार किया है। बात सीता को वनवास की है।”

चंदन ने कहा कि, “वह भी मिथिला में पैदा हुए और सीता भी मिथिला में ही पैदा हुई थीं। लेकिन अयोध्या नरेश ने मिथिला की बेटी के साथ इंसाफ नहीं किया। सीता मैया को न्याय दिलाने के लिए यह केस दर्ज कराया है। मेरा मकसद सिर्फ सीता को न्याय दिलाना है. किसी धर्म या किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं।

चंदन सिंह का तर्क है कि, “स्त्री उत्पीड़न त्रेता युग में ही शुरू हो गया था। इसलिए जब तक त्रेता युग की नारी को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक कलियुग की नारी को भी न्याय नहीं मिल सकता। उन्होंने राम के विवेक पर भी सवाल उठाया है। कहा है, इस पर बहस होनी चाहिए कि क्या राम का विवेक सही था।

Home / Miscellenous India / बिहार के सीतामढ़ी में वकील ने कराया भगवान राम के खिलाफ केस दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो