scriptमहाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत 45 घायल | Maharashtra bus accident Four people die and 45 injured | Patrika News
विविध भारत

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत 45 घायल

महाराष्ट्र के पालघर जिले में त्र्यंबकेश्वर रोड के पास हुआ हादसा
घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया
मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची

नई दिल्लीMar 24, 2019 / 06:59 pm

Shivani Singh

bus accident

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि यह घटना पालघर जिले में त्र्यंबकेश्वर रोड के पास हुई है।

यह भी पढ़ें

बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, पूछा- कैसे बढ़ गई राहुल गांधी की संपत्ति

 

https://twitter.com/ANI/status/1109766167403597824?ref_src=twsrc%5Etfw

घटना की ख़बर मिलते ही मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। राहत और बचाव का कार्य जारी है। अब तक 4 शव निकाले जा चुके हैं। हालांकि अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही साफ हो पाएगा की हादसे की असली वजह क्या है।

बता दें कि अभी हाल ही में मुंबई में CST फुट ओवर ब्रिज हादसा हुआ था। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Home / Miscellenous India / महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत 45 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो