24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के डर से शख्स ने की खुदकुशी, 14 दिन से होम क्वारंटाइन में था

Coronavirus के खतरे के बीच आई बुरी खबर कोरोना के डर से गुजरात के बनासकांठा में शख्स ने की खुदकुशी 14 दिन से होम क्वारंटाइन होने के कारण बढ़ गया था तनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 4 Apr 2020, 11:01 AM IST

suicide

कोरोना के डर से शख्स ने लगाई फांसी ( फाइल फोटो)

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus in india ) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में अब तक कोरोना वयारस से संक्रमित लोगों की संख्या 2300 के पार पहुंच चुकी है वहीं इस वायरस के चलते 62 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। घातक वायरस से बचाव को लेकर सरकारें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। हर जरूरी और कड़ा कदम सरकारों की ओर से उठाया जा रहा है।

बावजूद इसके देशभर के कई इलाकों में लोगों के अंदर इस वयारस को लेकर ऐसी दहशत बैठ गई है कि वे खुदकुशी जैसे कदम तक उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुजरात से सामने आया है।

जहां एक शख्स ने होम क्वारंटाइन के दौरान ही खुद को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

तेजी से बदल रही है मौसम की चाल, देश के कई इलाकों में बारिश कर सकती है बुरा हाल

ये हैरान करने वाली घटना गुजरात के बनासकांठा की बताई जा रही है। यहां एक शख्स ने होम क्वारनटीन के दौरान ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस के संकट के चलते ये शख्स पिछले 14 दिन से होम क्वारंटीन में था। लेकिन कोरोनावयारस से संक्रमित होने का एहसास उसे अंदर ही अंदर खाए जा रहा था।

वायरस की दहशत इस शख्स पर इतनी हावी हो गई कि उसने अपने जान देने का ही फैसला कर लिया। 14 दिन तक होम क्वारंटाइन में रहने के बावजूद इस शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब के अमृतसर से भी इसी तरह का हैरान करने वाला मामला सामने आया था। जहां कोरोना वायरस के डर से पति-पत्नी ने खुदकुशी कर ली।

पति-पत्नी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि हम कोरोना वायरस के कारण नहीं मरना चाहते हैं। हमें कोरोना से टेंशन हो गई थी, इसलिए खुदकुशी कर रहे हैं।

कोरोना संकट के बीच आई अच्छी खबर, संक्रमित गर्भवती महिला की डॉक्टरों की कराई सफल डिलीवरी, ऐसे बनाई रणनीति

खास बात यह है कि इस घटना के बाद डॉक्टरों ने शवों का पोस्टमॉर्टम करने से भी इनकार कर दिया। बता दें कि खुदकुशी करने वाले पति की उम्र 65 और पत्नी की उम्र 63 वर्ष थी।