2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के 15 राज्यों में आंधी-तूफान से भारी तबाही की आशंका, जानिए 10 बड़ी बातें

आंधी-तूफान से भारी तबाही की घोषणा के बाद गृह मंत्रालय ने राज्‍य सरकारों और आपदा एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 7 May 2018, 8:19 AM IST

thunderstorm

नई दिल्ली। दिल्‍ली एनसीआर सहित देश के 15 राज्‍यों में आज आंधी-तूफान की वजह से भारी तबाही की आशंका है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के बाद इस बात की आशंका जाहिर की है। पूर्वानुमान के बाद गृह मंत्रालय की ओर से राज्‍य सरकारों और आपदा प्रबंधन एजेसियों से अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश तबाही की आशंका को देखते हुए जारी किया गया है। हरियाणा सरकार ने एहतियात बरतते हुए दो दिन के लिए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से मौसम विभाग के हवाले से कहा गया है कि दिल्ली से जुड़े आसपास के इलाकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तूफान के साथ बारिश की आशंका है। आपको बता दें कि विगत सप्ताह राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में आए आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं से 124 लोगों की मौत और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे। अकेले आगरा में करीब 40 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों घायल हुए थे। यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ को कर्नाटक का दौर बीच में ही रद्द कर वापस आना पड़ा था। उसके बाद सोमवार को भयंकर आंधी-तूफान की आशंका के मद्देनजर केंद्र और राज्‍य सरकारों ने सभी एजेंसियों से सतर्क रहने को कहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बारे में आप भी जानिए 10 प्रमुख बातें।

1. जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर सोमवार को आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और पंजाब के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश आ सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। अलर्ट जारी होने के बाद हरियाणा के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 7 और 8 मई को बंद रखने की घोषणा की गई है।


2. असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ तबाही की आशंका है।


3. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी बारिश होने और तेज हवाएं चलने की आशंका है।


4. पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चल सकती है और गरज के साथ बारिश हो सकती है।


5. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया। सभी राज्‍य सरकारों और आपदा नियंत्रण एजेंसियों को संभावित आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।


6. 13 राज्‍यों और दो केंद्र प्रशासित राज्‍यों के एजेंसियों को गृहमत्रालय के संपर्क में रहने को कहा गया है। इसके लिए वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारी के नेतृत्‍व में एक टीम का गठन भी किया गया है।


7. पिछले सप्ताह धूल भरी आंधी, तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण पांच राज्यों में 124 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे। आंधी-तूफान में आगरा में ही 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसको देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीच में ही कर्नाटक का चुनावी दौरा छोड़कर वापस आ गये थे और पीड़ितों से मुलाकात की थी।


8. सीएम योगी आदित्यनाथ ने तूफान के बाद मची तबाही के बाद जरूरी कदम न उठाए जाने पर अधिकारियों से भी नाराज दिखे। वहीं सीएम मौसम विभाग की ओर से पूरी जानकारी न देने पर भी नाराजगी जताई।


9. बीते सप्ताह उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तूफान ने जमकर तबाही मचाई थी। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रभावित आगरा के ग्रामीण इलाके रहे हैं। जहां 48 लोगों की मौत हो गई थी।


10. राजस्थान के भरतपुर इलाके में 19 लोगों की मौत हुई थी। बिजली विभाग को 50 करोड़ का नुकसान हुआ था।