scriptगृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के हेलमेट पहनने को किया वैकल्पिक | MHA Make helmets optional for Sikh women in Chandigarh | Patrika News
विविध भारत

गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के हेलमेट पहनने को किया वैकल्पिक

इससे पहले पिछले हफ्ते ही गृह मंत्रालय ने हेलमेट पहनने से महिलाओं को पूरी तरह छूट दे दी थी।

Oct 17, 2018 / 03:50 pm

Kapil Tiwari

Woman Chandigarh Wearing Helmet

Woman Chandigarh Wearing Helmet

चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने बुधवार से चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के हेलमेट पहनने को वैकल्पिक कर दिया है। गृह मंत्रालय के इस आदेश के बाद अब चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं होगा। गृह मंत्रालय ने दिल्ली की तर्ज पर चंडीगढ़ प्रशासन को ऐसा करने की सलाह दी है। इससे पहले पिछले हफ्ते ही गृह मंत्रालय ने हेलमेट पहनने से महिलाओं को पूरी तरह छूट दे दी थी।

सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में बनी कमेटी ने उठाई थी मांग

आपको बता दें कि चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के हेलमेट पहनने में रियायत की मांग काफी समय से सिख समुदाय की एक कमेटी केंद्र सरकार से कर रही थी। इस कमेटी का नेतृत्व खुद पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल कर रहे थे। उन्होंने इस मांग को लेकर कई बार गृह मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात भी की थी।

सिख पुरुषों का हेलमेट पहनना नहीं है अनिवार्य

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ के केंद्र शासित प्रशासन को यह सलाह दी है कि जिस तरह दिल्ली में टू व्हीलर चलाने या उसके पीछे वाली सीट पर बैठी सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनने के नियम को वैकल्पिक बनाया जा सकता है। पिछले हफ्ते गृह मंत्रालय ने इस मामले में छूट देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन को निर्देश जारी किए थे। उल्लेखनीय है कि देशभर में सिख पुरुषों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं है।

Home / Miscellenous India / गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के हेलमेट पहनने को किया वैकल्पिक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो