दरअसल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो फोटो ट्वीट की थी उसमें मोटे और फिट शरीर की तुलना की गई थी। इनके जरिये स्वस्थ और अस्वस्थ जीवनशैली के लिए खानपान के अंतर को बताया गया था। साथ ही इसमें नॉनवेज को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। मोटे शरीर को अस्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक बताते हुए लिखा कि इसमें जंक फूड है, इस तस्वीर में अंडे और मांस को भी दिखाया गया है। गौरतलब है कि अंडे और मांस को पौष्टिक भोजन में शुमार किया जाता है। सरकार ने इस तस्वीर के साथ संदेश दिया था कि स्वस्थ जीवन के लिए पोषक तत्व सबसे अच्छा साधन है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बवाल होने के बाद यह फोटो डिलीट कर दिया, लेकिन स्क्रीन शॉट वायरल हो गए। इसके चलते सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर आक्रोश जताया। लोगों ने कहा कि जो अंडा पौष्टिक तत्वों का सबसे सस्ता स्रोत है, उसी को सरकार ने खराब बता दिया है।
आपको बता दें कि इससे पहले बीफ समेत खाने-पीने की कई चीजों पर देश में जमकर बवाल हो चुका है। बीफ को लेकर विवाद में तो कई जगह पर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति भी बनी। जिन पर राजनीतिक हलकों से कई विवादित बयानों की झड़ी लग गई।