scriptशशि थरूर के ट्वीट पर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने दिया ये जवाब | Miss World Manushi Chhillar reacts to Shashi Tharoor tweet | Patrika News
विविध भारत

शशि थरूर के ट्वीट पर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने दिया ये जवाब

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने ट्विटर पर लिखा कि एक लड़की जिसने अभी अभी दुनिया को जीता है, वह एक मजाकिया टिप्पणी के चलते अपसेट नहीं है।

नई दिल्लीNov 20, 2017 / 05:26 pm

Rajkumar

Manushi Chhillar

नई दिल्ली। चीन में 17 साल बाद एक तरफ जहां मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने पर हरियाणा की मानुषी छिल्लर को लोग बधाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बीजेपी पर कमेंट करते हुए मानुषी छिल्लर की जीत पर अलग तरीके से तंज कसा। जिसके बाद से शशि थरूर ट्विटर पर लोगों के निशाने पर आ गए थे। जिसके बाद जब उनको अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने माफी मांगते हुए। उस ट्वीट को डिलिट कर दिया था।

वहीं सोमवार को एक बार फिर से यह मामला सुर्खियों में आ गया। जब खुद 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने शशि थरूर के उस कमेंट पर जवाब दिया। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने शशि थरूर को टैग करते हुए अपने ट्विटर पर लिखा कि एक लड़की जिसने अभी अभी दुनिया को जीता है, वह एक मजाकिया टिप्पणी के चलते अपसेट नहीं है। ‘चिल्लर’ पर बोलना एक छोटा सा बदलाव है और भूलिए मत ‘छिल्लर’ के साथ ‘चिल’ लिखा था।

 

https://twitter.com/vineetjaintimes?ref_src=twsrc%5Etfw
शशि थरूर ने लिखी ऐसी बात

दरअसल रविवार को कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने पर ट्वीट कर कहा था कि भाजपा द्वारा करेंसी का विमुद्रीकरण गलती थी। भाजपा को ये एहसास होना चाहिए कि भारतीय कैश दुनिया पर राज करता है, यहां तक कि हमारी छिल्लर (चिल्लर के रूप में परिभाषित किया है) भी मिस वर्ल्ड बन गईं है।

https://twitter.com/ShashiTharoor/status/932200934972710912?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं शशि थरूर द्वारा दी गई इस प्रतिक्रिया पर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने इसे मानुषी की जीत का अपमान बताते हुए इस कांग्रेसी थरूर से माफी मांगने को कह दिया। जबकि अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि आपका स्तर इतना क्यों गिर गया है। एक अन्य यूजर ने कहा कि जाटों में छिल्लर समुदाय को काफी बहादुर माना जाता है। आप मजे के लिए उनका अपमान नहीं कर सकते हैं। जैसे की आप थरूर है न कि थोर।

https://twitter.com/ShashiTharoor/status/932222839532302337?ref_src=twsrc%5Etfw

यहां गौर करने वाली बात ये है कि शशि थरूर को अपनी गलती का अहसास हो गया। और, उन्होंने थोड़ी देर बार अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया और फिर मानुषी छिल्लर की तारीफ में ट्वीट किया वो भी माफी के साथ। आपको बता दें कि चीन में हुई मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में मानुषी छिल्लर ने जीत हासिल की थी। वैसे भारत को छिल्लर ने 17 साल बाद यह खिताब दिलवाया। इससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने इस खिताब को भारत के नाम किया था।

Home / Miscellenous India / शशि थरूर के ट्वीट पर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने दिया ये जवाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो