scriptपराक्रम पर्व: सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह पर देशभर में जश्न का माहौल, भाजपा ने जारी की नई तस्वीरें | Modi goverment celebrating surgical strike day | Patrika News
विविध भारत

पराक्रम पर्व: सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह पर देशभर में जश्न का माहौल, भाजपा ने जारी की नई तस्वीरें

28 से 30 सितंबर तक देश के 51 शहरों में पराक्रम पर्व का आयोजन किया जाना है।

नई दिल्लीSep 29, 2018 / 08:42 am

Saif Ur Rehman

Day

पराक्रम पर्व: सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह पर देशभर में जश्न का माहौल, भाजपा ने जारी की नई तस्वीरें

नई दिल्ली। दहशतगर्दों के ठिकानों को उन्हीं हे घर में घुसकर तबाह करने की वीरगाथा यानी सर्जिकल स्ट्राइक की आज दूसरी वर्षगांठ है। केंद्र सरकार इसे पराक्रम पर्व के रुप में मना रही है। जोधपुर में हो रही सेना के तीनों अंगों की संयुक्त कमाण्डर्स कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी ने पराक्रम पर्व की शुरुआत की। पीएम मोदी ने पराक्रम पर्व की प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया। शुभारंभ में सेना ने अत्याधुनिक हथियारों और संसाधनों के जरिए अपनी ताकत दिखाई और पश्चिम मोर्चे पर अपनी मजबूती का संदेश देते हुए पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को आगाह भी कर दिया कि उसने हिन्दुस्तान की तरफ नापाक नजरें उठाई तो नतीजे इस बार पहले से ज्यादा घातक होंगे।
https://twitter.com/narendramodi/status/1045685746516951040?ref_src=twsrc%5Etfw
भव्य तरीके से मनाया जा रहा है ‘पराक्रम पर्व’
देशभर में सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ की धूम, कई जगह कार्यक्रम हो रहे हैं। 28 से 30 सितंबर तक देश के 51 शहरों में पराक्रम पर्व का आयोजन किया जाना है। स्कूल, कॉलेजों में भी पराक्रम पर्व मनाया जा रहा है। बता दें कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने पहले ही विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों और विद्यालयों में भी सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाने का आदेश दिया था। सैनिकों के साहस और पराक्रम की वीरगाथा का जनता को शौर्यपूर्ण अहसास करने के लिए प्रदर्शनी बी लगी है। राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, गुजरात के अहमदाबाद और भुज स्टेशन पर यह प्रदर्शनी लगाई गई है। सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान सेना की तरफ से इस्तेमाल किए गए साजो-सामान और हथियार को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। वहीं दिल्ली में भी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी प्रदर्शनी का उद्धाटन किया।
Nirmala
भाजपा ने जारी की वीडियो

भारतीय जनता पार्टी ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर नई वीडियो जारी की है। जिसमें कई नई तस्वीरें भी शामिल हैं। सर्जिकल स्ट्राइस की असली तस्वीर होने का दावा किया गया है। बता दें कि भाजपा सर्जिकल स्ट्राइक को अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश करती रही है। सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर देशभर में हो रहे कार्यक्रम को 2019 के लोकसभा चुनाव के नजरिए से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सर्जिकल स्ट्राइक: पीओके में ऐसे दाखिल हुए थे भारतीय जांबाज, 4 घंटे में 38 दुश्मन किए थे ढेर

https://twitter.com/hashtag/ParakramParv?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
ऐसे दिया था सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम

उरी आतंकी हमले के बाद से ही भारतीय जवानों ने पीओके स्थित आतंकी लॉन्च पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की योजना बनानी शुरू कर दी थी। हालांकि, मिशन को अंजाम देने के लिए 28 और 29 सितंबर की दरमियानी रात को मेजर रोहित सूरी की अगुआई में आठ कमांडोज की एक टीम आतंकियों को सबक सिखाने के लिए रवाना हुई। मेजर सूरी की टीम ने पहले इलाके की रेकी की। सूरी ने टीम को आदेश दिया कि वे आतंकियों को उनके एक लॉन्चपैड पर खुले इलाके में चुनौती दें। सूरी और उनके साथी टार्गेट के 50 मीटर के दायरे के अंदर तक पहुंच गए और वहां दो आतंकियों को ढेर कर दिया।सूरी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए दोनों आतंकियों को नजदीक से चुनौती दी और उन्हें भी ढेर कर दिया।

Home / Miscellenous India / पराक्रम पर्व: सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह पर देशभर में जश्न का माहौल, भाजपा ने जारी की नई तस्वीरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो