13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनी लॉन्ड्रिंग केस : शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक के 10 ठिकानों पर ईडी की रेड

  ईडी ने प्रताप सरनाइक के घर और दफ्तर पर की छापेमारी। मुंबई और थाणे में ईडी की रेड सुबह से जारी है।
less than 1 minute read
Google source verification
pratap sarnaik

ईडी ने प्रताप सरनाइक के घर और दफ्तर पर की छापेमारी।

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह से शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक ( Pratap Sarnaik ) के मुंबई और थाणे के 10 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की है। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला शिवसेना विधायक के रिएल एस्टेट कारोबार से संबंधित है।

कंगना के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की थी

हाल ही में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने अभिनेत्री कंगना रानौत के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कंगना रनौत द्वारा मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर ( POK ) से करने पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। सारनायक की मांग थी कि कंगना के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो।

बता दें कि सरनाईक थाणे के ओवाला माजिवाड़ा (Ovala-Majiwada) विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वह शिवसेना के महाराष्ट्र के प्रवक्ता भी हैं। साथ ही वह मिरा भयंदर इलाके के पार्टी के कम्युनिकेशन लीडर भी हैं।