विविध भारत

Monsoon Forecast: कोरोना के संकट के बीच अच्छी खबर, इस साल सामान्य रहेगा मानसून

Monsoon Forecast 2020: इस साल मानसून ( Monsoon 2020 ) सामान्य रहेगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचीव माधवन राजीवन ने जानकारी देते हुए बताया कि 2020 में 100 फीसदी बारिश ( Rainfall in India ) होने की संभावना है-मॉडल एरर को ध्यान में रखते हुए दीर्घ अवधि मानसून ( Monsoon Forecast ) में 5 फीसदी की कमी या 5 फीसदी की बढ़त हो सकती है।मौसम विभाग ( IMD Weather Forecast ) ने अपने पूर्वानुमान में वर्ष 2020 में 100 फीसदी बारिश होने का अनुमान जताया है।

नई दिल्लीApr 15, 2020 / 03:32 pm

Naveen

नई दिल्ली।
Weather Forecast: कोरोना ( Coronavirus ) के संकट के बीच देश के लिए एक अच्छी खबर आई है। इस साल मानसून ( Monsoon 2020 ) सामान्य रहेगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचीव माधवन राजीवन ने जानकारी देते हुए बताया कि 2020 में 100 फीसदी बारिश ( Rainfall in India ) होने की संभावना है। मॉडल एरर को ध्यान में रखते हुए दीर्घ अवधि मानसून ( Monsoon Forecast ) में 5 फीसदी की कमी या 5 फीसदी की बढ़त हो सकती है। इस बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौसम के पूर्वानुमान को जारी किया गया है।

इस साल 100 फीसदी बारिश के आसार ( Monsoon Forecast For This Year )
मौसम विभाग ( IMD Forecast ) ने अपने पूर्वानुमान में वर्ष 2020 में 100 फीसदी बारिश होने का अनुमान जताया है। बता दें कि दक्षिण पश्चिमी मानसून ( Southwest Monsoon ) जिसकी अवधि 4 महीने की होती है, हर साल जून से सितंबर के बीच केरल से शुरु होता है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून खरीफ की फसल जैसे मोटे अनाज, धान,दहलन और तिलहन के लिए बेहद जरूरी होता है। उम्मीद है कि किसानों को अच्छी बारिश से राहत मिल सकेगी।

Lockdown 2 Guidelines: बाइक पर एक, कार में ड्राइवर सहित दो लोग कर सकेंगे सफर

Monsoon forecast imd monsoon season rainfall normal in this year

1 जून से 30 सितंबर तक मानसून
बता दें कि भारत में 1 जून से 30 सितंबर तक मानसून सीजन ( Monsoon Season ) होता है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी मानसून की बारिश होती है। कोरोना के संकट के बीच जूझ रहे किसानों को अच्छी बारिश राहत दे सकती है।

https://twitter.com/ANI/status/1250329515735126016?ref_src=twsrc%5Etfw
Monsoon forecast imd monsoon season rainfall normal in this year

इससे पहले भी मौसम पूर्वानुमान लगाने वाली अमेरिकी एजेंसी वेदर ने भारत में मानसून के जल्द दस्तक देने का अनुमान लगाया है। वेदर के मुताबिक बारिश सामान्य होने के साथ ही इस साल 30 मई को मानसून केरल तट से टकराएगा। पिछले साल मानसून करीब एक सप्ताह बाद शुरु हुआ था। इस बार बारिश के अच्छे संकेट मिल रहे है।

Coronavirus: भारत के लिए अगले कुछ सप्ताह होंगे बेहद अहम, कोरोना का ट्रेंड बना चिंता का विषय

क्या होता मानसून
हिन्द महासागर एवं अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आनी वाली तेज हवाओं को मानसून कहा जाता है। इस दौरान भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश में बारिश का दौर शुरु होता है।

Home / Miscellenous India / Monsoon Forecast: कोरोना के संकट के बीच अच्छी खबर, इस साल सामान्य रहेगा मानसून

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.