नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के 12,881 नए मामले सामने आने आए हैं। गुरुवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ से ज्यादा ( 1,09,50,201) तक पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर एक करोड़ से अधिक (1,06,56,845) हो चुकी है।