scriptMumbai : मॉनसून से 8 दिन पहले गरज के साथ बूंदाबांदी, अब भारी बारिश की आशंका | Mumbai : 8 days before monsoon thundershowers heavy rain expected | Patrika News
विविध भारत

Mumbai : मॉनसून से 8 दिन पहले गरज के साथ बूंदाबांदी, अब भारी बारिश की आशंका

आमतौर पर Mumbai में जून के दूसरे हफ्ते में मानसून दस्तक देता है।
IMD ने रविवार को MMR इलाके में बारिश की आंशका जताई थी।
मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में 5 जून तक बारिश की आंशका जताई है।

नई दिल्लीJun 01, 2020 / 05:43 pm

Dhirendra

Mumbai Rain

आईएमडी ने मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में 5 जून तक बारिश की आशंका जताई है।

नई दिल्ली। जून महीने के पहले दिन यानि सोमवार को संपूर्ण मुंबई महानगर क्षेत्र ( MMR ) में गरज के साथ बारिश हुई। पिछले साल मॉनसून की पहली बारिश 9 जून, 2019 को हुई थी। इस बार यह बारिश 8 दिन पहले हुई है। मुंबई के लोगों ने बारिश की वजह से राहत की सांस ली। बारिश की वजह से मुंबई व आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है।
भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के पूर्वानुमान के मुताबिक एमएमआर एरिया में सोमवार को तड़के चार बजे से लेकर साढ़े चार बजे के बीच बारिश ( Rain ) हुई। गरज के साथ हवाएं चलीं। मुंबई के सबर्ब इलाके में 0.2 एमएम बारिश हुई। आईएमडी ने बारिश को लेकर Orange Alert भी जारी किया था।
Delhi : जासूसी करते पकड़े गए Pak उच्चायोग के 2 अधिकारी, 24 घंटे के अंदर India छोड़ने का आदेश

आमतौर पर मुंबई में जून के दूसरे हफ्ते में मानसून दस्तक देता है। लेकिन कुछ मौसम विशेषज्ञों के पूर्वानुमान के मुताबिक महाराष्ट्र और राजधानी मुंबई में 2-5 जून तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ( Weather Experts) के अनुसार आगामी चार दिनों तक मुंबई में भारी बारिश ( Heavy rain ) की संभावना हैं।
Lockdown 5.0 : पंजाब से तमिलनाडु तक की सरकारों ने इन शर्तों के साथ प्रतिबंधों में दी ढील

भारतीय मौसम विभाग पुणे के वैज्ञानिक डॉ. अनुपम कश्यपी ने बताया कि केरल तट पर मौसमी गतिविधियां काफी अनुकूल हैं। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून केरल में 1 जून को दस्तक दे सकता है। उन्होंने बताया कि 31 मई से 4 जून के बीच दक्षिण-पूर्व और पूर्वी-मध्य अरब सागर के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। केरल में एक जून को मानसून के दस्तक के लिए यह स्थिति काफी अनुकूल होगी।

Home / Miscellenous India / Mumbai : मॉनसून से 8 दिन पहले गरज के साथ बूंदाबांदी, अब भारी बारिश की आशंका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो