scriptमुंबई-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने एयर होस्टेस से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Mumbai-Bangalore IndiGo flight passenger molested air hostess | Patrika News
विविध भारत

मुंबई-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने एयर होस्टेस से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां बेंगलुरु के एक व्यापारी राजू गंगप्पा पर आरोप है कि उसने फ्लाइट से उतारकर 20 वर्षीय महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़खानी की।

Oct 18, 2018 / 09:55 am

Mohit sharma

news

मुंबई-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने एयर होस्टेस से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। मुंबई-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां बेंगलुरु के एक व्यापारी राजू गंगप्पा पर आरोप है कि उसने फ्लाइट में 20 वर्षीय महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़खानी की। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि फ्लाइट में एंट्री करते समय व्यापारी ने क्रू मेंबर को पीछे गलत तरीके छुआ। यही नहीं आरोपी ने महिला क्रू मेंबर पर अभद्र टिप्पणी भी की। इस घटना के कारण फ्लाइट उड़ान में देरी भी हुई।

#MeToo: कुर्सी गंवाने के बाद राज्यसभा से भी जाएगी अकबर की सीट? मानहानि मामले में सुनवाई आज

पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी गंगप्पा पब्लिशिंग इंडस्ट्री से जुड़ा है। बुधवार को अधिकारिक यात्रा के बाद वह मुंबई से बेंगलुरु वापस जा रहा था। यह घटना उस समय घटी जब महिला क्रू मेंबर फ्लाइट नंबर 6ई-825 में यात्रियों को रिसीव कर रही थी। व्यापारी की इस हरकत के बाद तुरंत बाद महिला ने पायलट और फ्लाइट सुपरिटेंडेंट को इसकी जानकारी दी। महिला के अनुसार आरोपी ने उसकी पीठ को छूआ और विरोध करने पर अश्लील टिप्पणी की। इस घटना के बाद आरोपी को सामान के साथ बाहर कर दिया गया।

#MeToo पर बोले राज ठाकरे, मनसे के पास आएं महिलाएं तो आरोपियों को सिखाएंगे सबक

ऑन-बोर्ड अधिकारियों की ओर से इंडिगो फ्लाइट-इंचार्ज को दी गई जानकारी के बाद सीआईएसएफ गंगाप्पा को हिरासत में ले लिया गया। सीआईएसएफ के अनुसार महिला की शिकायत पर एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। वहीं विमानन कंपनी ने बताया कि इस घटना के चलते उड़ान में बाधा आई, क्योंकि एयरलाइन को बैकअप चालक दल की व्यवस्था करने में समय लगा। एयरपोर्ट पुलिस के एसएचओ अल्का मंडे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला क्रू मेंबर के साथ गलत व्यवहार करने के लिए यात्री को गिरफ्तार किया।

Home / Miscellenous India / मुंबई-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में यात्री ने एयर होस्टेस से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो