नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विटर के माध्यम से धमकी देने के आरोप में अहमदाबाद से एक व्यक्ति को को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए ज्वाइंट ऑपरेशन चला रही थींं। बता दें कि प्रियंका चतुर्वेदी को मंदसौर मामले में वायरल हो रहे एक फर्जी मैसेज को लेकर ये धमकी दी गई थी।