scriptअर्नब गोस्वामी के घर पहुंची मुंबई पुलिस, हिरासत में लेने का प्रयास | Mumbai Police reaches Arnab Goswami's house, attempts to take custody | Patrika News
विविध भारत

अर्नब गोस्वामी के घर पहुंची मुंबई पुलिस, हिरासत में लेने का प्रयास

 

मुंबई पुलिस का अर्नब के आवास पर तलाशी अभियान जारी।
पालघर में साधुओं की हत्या को लेकर मुंबई पुलिस ने जारी किया था नोटिस।

Nov 04, 2020 / 09:00 am

Dhirendra

arnab.png

मुंबई पुलिस का अर्नब के आवास पर तलाशी अभियान जारी।

नई दिल्ली। बुधवार को भारतीय टेलीविजन न्यूज चैनल रिपब्लिक के चर्चित संपादक अर्नब गोस्वामी के घर पहुंचकर मुंबई पुलिस ने छापेमारी की है। फिलहाल अर्नब के घर की तलाशी जारी है। सीसीटीवी फुटेज से साफ पता चल रहा है कि मुंबई पुलिस अर्नब के घर की तलाशी में जुटी है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के संपादक को हिरासत में लेने का भी प्रयास किया है। अर्नब गोस्वामी ने बताया है कि मुंबई पुलिस ने उन पर शारीरिक हमला भी किया है।
https://twitter.com/ANI/status/1323820092803592192?ref_src=twsrc%5Etfw
पालघर मामले में जारी किया था नोटिस

हाल ही में मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को पालघर में साधुओं की भीड़ द्वारा हत्या और अप्रैल में बांद्रा स्टेशन के पास प्रवासी कामगारों की भीड़ पर प्रसारित कार्यक्रम में कथित तौर पर साम्प्रदायिक टिप्पणी करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इतना ही नहीं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में खबरों को प्रसारण को लेकर भी महारष्ट्र सरकार व मुंबई पुलिस और रिपब्लिक टीवी के बीच कंटेंट को लेकर काफी तनातनी की खबरें आती रही हैं। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र विधानसभा के नोटिस के खिलाफ भी अर्नब गोस्वामी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर दखल देेने की अपील की थी।

Home / Miscellenous India / अर्नब गोस्वामी के घर पहुंची मुंबई पुलिस, हिरासत में लेने का प्रयास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो