विविध भारत

मुंबई में आफत की बारिश, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

Mumbai Rains: मुंबई में एक बार फिर बारिश
देर रात हुई भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी

Jul 24, 2019 / 11:59 am

Mohit sharma

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ( mumbai rains ) में एक बार फिर बारिश का कहर जारी है। मुंबई में देर रात हुई भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। पानी भरने से खड़ी हुई वाटर लॉगिंग की समस्या ने लोगों को आफत में डाल दिया।

 

हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही मुंबई में मूसलाधार बारिश ( Mumbai Rains ) का अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं, सड़कों पर जलभराव से बाधित यातायात और बारिश के चलते लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को सामने खड़ी हो गई है।

एक दिन की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल के दाम में फिर स्थिर, डीजल की कीमत में स्थिरता जारी

 

https://twitter.com/hashtag/MumbaiRains?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं, देर रात हुई मूसलाधार बारिश ( Mumbai Rains ) की वजह से हिंदमाता क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो गया। यहां दूर-दूर तक पानी ही पानी दिखाई दिया। ऐसे में वृहत मुंबई इलाकों में हालात बद से बदतर दिखाई दिए।

https://twitter.com/ANI/status/1153832101797683201?ref_src=twsrc%5Etfw

हालांकि यहां वृहत मुंबई नगरपालिका कारपोरेशन ( BMC ) ने बारिश को ध्यान में रखते हुए कुछ अस्थाई इंतजाम जरूर किए थे, लेकिन सड़कों पर खुले पड़े मैनहोल लोगों के जीवन को जोखिम में डाल रहे हैं।

ओवैसी ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर ली चुटकी, कहा-PM मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का खुलकर किया विरोध

 

https://twitter.com/hashtag/Maharashtra?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

इसके साथ ही उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने बारिश ( Mumbai Rains ) का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के भीतर उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोढ़ा और बागेश्वर में मूसलाधार बारिश की प्रबल संभावना है।

मोदी सरकार के 50 दिन, 5 ट्रिलियन डाॅलर की इकोनाॅमी पर सवार, डूबा शेयर बाजार

 

https://twitter.com/ANI/status/1153853564206419968?ref_src=twsrc%5Etfw

उत्तराखंड के अलावा भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल के कन्नूर और कासरगोड जिलों में बारिश ( Mumbai Rains ) का येलो अलर्ट जारी किया है।

Home / Miscellenous India / मुंबई में आफत की बारिश, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.