scriptआज भी आजाद घूम रहे 26/11 मुंबई आतंकी हमले के ये सबसे बड़े साजिशकर्ता | Mumbai terror attack these biggest conspirators are free | Patrika News
विविध भारत

आज भी आजाद घूम रहे 26/11 मुंबई आतंकी हमले के ये सबसे बड़े साजिशकर्ता

आतंकी संगठन लश्कर—ए-तैएबा के 10 आतंकी समुद्री रास्ते से मुंबई में घुसे और पूरी मुंबई को गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा दिया।

Nov 26, 2017 / 09:34 am

Mohit sharma

Mumbai terror attacks

नई दिल्ली। देश के इतिहास में हुए सबसे भयानक आतंकी हमले की आज बरसी है। 9 साल पहले आज ही के दिन मंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस दौरान आतंकी संगठन लश्कर—ए-तैएबा के 10 आतंकी समुद्री रास्ते से मुंबई में घुसे और पूरी मुंबई को गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा दिया। हमले में विदेशी नागरिक समेत 166 लोगों की मौत हो गई। हालांकि सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए 9 आतंकियों को भी ढ़ेर कर दिया, लेकिन जिंदा आतंकियों में से केवल एक ही पुलिस क हाथ लग सका और यह था अजमल कसाब। जिसको घटना के चार साल बाद 21 नवंबर 2012 को फांसी पर लटका दिया गया। यहां अफसोस की बात यह है कि देश के इस सबसे जघन्य हमले के चार साजिशकर्ताओं को अभी तक कोई सजा नहीं मिल पाई है और ये हैं हाफिज सईद , डेविड हेडली और जकी-उर-रहमान लखवी।

हाफिज मोहम्मद सईद

हाफिज मोहम्मद सईद को मुंबई आतंकी हमले में मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का मुखिया हाफिज पर चल रहे केस के दौरान उसे पाकिस्तान में नजरबंद रखा गया था, लेकिन अब जबकि इस आतंकी घटना की बरसी है, उससे कुछ दिन पहले ही उसको पाक कोर्ट ने यह कहकर बरी कर दिया कि उसके खिलाफ भारत कोई मजबूत सबूत उपलब्ध नहीं करा पाया है। हमले के दौरान हाफिज सईद लगातार कराची में बैठक मुंबई हमले के आतंकवादियों को निर्देश दे रहा था। मुंबई हमले के इस साजिशकर्ता पर अमरीका ने एक करोड़ डॉलर यानी 65 करोड़ रुपए का इनाम तक रख दिया था।


जकी-उर-रहमान लखवी

मुंबई आतंकी हमले का सरगना और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी पर आत तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह तो तब है जब लखवी का नाम राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA की मोस्ट वांटेड वाली सूची में दर्ज है। हमले के दौरान सुरक्षा बलों के हाथ आए कसाब ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि लखवी ने उसे और बाकी हमलावरों के मुंबई हमले के लिए उकसाया था।


डेविड हेडली

पाकिस्तानी मूल के के अमरीकी आतंकी डेविड हेडली भी मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं में से एक है। पुलिस जानकारी में सामने आया कि हेडली ने मुंबई हमले के कई बार रेकी की थी। हेडली ने पाकिस्तान में लश्कर के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया और और सितंबर 2006 से जुलाई 2008 के बीच पांच बार भारत आया।

सैयद ज़बीउद्दीन उर्फ़ अबु जुंदाल

मुंबई हमले में शामिल आरोपियों में से एक सैयद ज़बीउद्दीन उर्फ़ अबु जुंदाल भी है। यह भारतीय नागरिक है और इंडियन मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है। जुंदाल पाकिस्तान के कराची शहर से 10 हमलावर आतंकियों को निर्देश दे रहा था। यही नहीं भारत में हमले की तैयारी को लेकर उसी ने आतंकियों को हिन्दी सिखाई थी। जुंदाल अभी भारत की जेल में बंद है।

Home / Miscellenous India / आज भी आजाद घूम रहे 26/11 मुंबई आतंकी हमले के ये सबसे बड़े साजिशकर्ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो