scriptLockdown में नहीं मिली Liquor तो पी गए सैनिटाइजर, जानें फिर क्या हुआ | Nine People died after drink Alcohol based Sanitiser in Lockdown instead of Liquor | Patrika News
विविध भारत

Lockdown में नहीं मिली Liquor तो पी गए सैनिटाइजर, जानें फिर क्या हुआ

Lockdown के दौरान Liquor पर लगी पाबंदी के बाद सैनिटाइजर पीने लगे लोग
Andhra Pradesh के प्रकाशम जिले में अल्कोह बैस्ड हैंड सैनिटाइजर पीने से नौ लोगों की हुई मौत

Jul 31, 2020 / 04:30 pm

धीरज शर्मा

Nine people died after drink alcohol based sanitiser

लॉकडाउन में नहीं मिली शराब तो पी लिया सैनिटाइजर

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सरकार ने 25 मार्च को देशभर में लॉकडाउन ( Lockdown ) लगाया था। पांच महीने का वक्त बीत चुका है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ( Central Govt ) भी लगातार चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन के बाद अनलॉक ( Unlock 3 ) की प्रक्रिया के जरिए छूट दे रही है।
लॉकडाउन के दौरान लगाई गई पाबंदियों में शराब की दुकानें भी शामिल थीं। हालांकि चरणबद्ध तरीके से सरकार ने इसे भी खोला, लेकिन कई क्षेत्रों में अब भी शराब की दुकानें बंद हैं। शराब ना मिलने की वजह से लोग विकल्पों का इस्तेमाल कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश में ऐसा ही मामला सामने आया है जहां लोगों को शराब ना मिलने की वजह से सैनिटाइजर पी लिया। इसके चलते 9 लोगों की मौत हो गई है।
देश में 25 साल पहले इसी दिन पहली बार बजी थी मोबाइल की घंटी, जानिए किन लोगों के बीच हुई थी बातचीत

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले से बड़ा मामला सामने आया है। यहां अल्कोहल-बेस्ड हैंड सैनिटाइजर पीने के चलते नौ लोगों की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में तीन भीख मांग कर गुजारा करते थे। जबकि 6 अन्य ग्रामीण शामिल हैं।
ये है पूरा मामला
प्रकाशम जिले के कुरिचेदु इलाके में ये हादसा हुआ है। यहां एक व्यक्ति की मौत के बाद घटना की जानकारी लगी। धीरे-धीरे पता चला कि अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर पीने की वजह से नौ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
तीन लोगों ने गुरुवार की रात जबकि छह अन्य ने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की शुरुआत में शराब बिक्री पर रोक लगने के बाद से ही ये लोग अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर पी रहे थे। उनका गला सूख जाने के चलते उनकी मौत हो गई।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में चौंकाना वाला खुलासा, बिहार पुलिस के सामने आई बड़ी परेशानी

एक शख्स की मौत के बाद बाकी सभी लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पिछले दो दिनों में कुल मिलाकर 20 लोगों द्वारा सैनिटाइजर मिला शराब पीने का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, शवों को दर्शि अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया है।

Home / Miscellenous India / Lockdown में नहीं मिली Liquor तो पी गए सैनिटाइजर, जानें फिर क्या हुआ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो