5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sushant Singh Rajput Case: बिहार पुलिस के ऑटो में जांच से लेकर हर महंगे वकील की पैरवी तक जानें 5 बड़े अपडेट

Sushant Singh Rajput Case ऑटो रिक्शा में Mumbai की खाक छान रही Bihar Police मामले की जांच में Mumbai Police की ओर से नहीं मिल रहा सहयोग Bihar Govt ने पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी को किया अपॉइन्ट, रिया के आरोपों का देंगे जवाब
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 31 Jul 2020, 12:32 PM IST

Sushant Singh Rajput Case

सुशांत केस में जांच के लिए ऑटो में मुंबई की खाक छान रही बिहार पुलिस

नई दिल्ली। बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) मामले में लगातार नए मोड़ सामने आ रहे हैं। कभी नेपोटिज्म, कभी डिप्रेशन तो अब गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती पर इस केस की सुई आकर टिकी है। सुशांत सिंह राजपूत मामले की शिकायत बिहार में दर्ज होन के बाद से ही बिहार पुलिस ( Bihar Police ) ने इस मामले में तेजी से जांच भी शुरू कर दी है। यही वजह है कि बिहार पुलिस इन दिनों मुंबई में खाक छान रही है। हालांकि जब से बिहार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है तब से ही मुंबई पुलिस ( Mumbai Police ) की ओर से इस मामले में ढुल-मुल रवैया भी देखने को मिल रहा है।

बिहार पुलिस की जांच टीम इन दिनों मुंबई की सड़कों पर ऑटो में चक्कर लगा रही है। इस दौरान कभी आरोपी रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakrobarty )के घर तो कभी सुशांत से जुड़ी कंपनियों में जाकर मामले की छान बिन में जुटी है।

कोरोना संकट के बीच कंटेनमेंट जोन को लेकर केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अनलॉक-3 में दिए ये दिशा निर्देश

इस वजह से ऑटो में घूम कर हो रही जांच
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का कहना है कि उन्हें मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। अब तक पुलिस सिर्फ बयान लेने के सिवा कुछ खास नहीं कर पाई है। यही वजह है कि सुशांत के पिता ने बिहार में ही शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस ने इस मामले की जांच भी शुरू कर दी। लेकिन मुंबई पुलिस का रवैया बिहार पुलिस के लिए भी कुछ खास सहयोग वाला नहीं रहा। बल्कि जांच के लिए बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस की ओर से गाड़ी तक मुहैया नहीं करवाई गई। यही वजह है कि बिहार पुलिस अब ऑटो में इस मामले की जांच में जुटी है।

सुप्रीम कोर्ट में मदद ना करने की बात
बिहार के महाधिवक्ता ललित किशोर के मुताबिक बिहार पुलिस ने रिया चक्रवर्ती की याचिका को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया है। इस चैलेंज में आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा गया है कि जब एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जांच के लिए जाती है तो उसे मदद की जाती है। लेकिन यहां मुंबई पुलिस मामले की जांच में बिहार पुलिस की कोई मदद नहीं कर रही है।

रेल यात्रियों के लिए आ गई अच्छी खबर, अब नहीं दोना होगा टिकट बुुकिंग में एक्स्ट्रा चार्ज, जानें और क्या होंगे फायदे

मुकुल रोहतगी देंगे रिया के आरोपों का जवाब
सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक और बड़ा मोड़ ये आया है कि बिहार सरकार ने रिया चक्रवर्ती के आरोपों का जवाब देने के लिए भारत सरकार के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी को नियुक्त किया है। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकुल हर पेशी के लिए पांच लाख रुपए फीस लेते हैं।

रिया ने सुशांत के पिता पर लगाया आरोप
सुशांत केस में आरोपी रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बिहार उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने में अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया है। रिया ने रेप और जान से मारने की धमकी को लेकर सांताक्रूज थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ED की नजर
सुशांत सिंह राजपूत की ओर से किए गए 25 करोड़ रुपए के बैंक लेन-देन पर प्रवर्तन निदेशालय की नजर है। ईडी ने बकायदा इसको लेकर मुंबई पुलिस से प्राथमिकी की कॉपी भी मांगी है। इस एफआईआर की समीक्षा के बाद ईडी इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज कर सकती है।