बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार का यह कार्यक्रम दोपहर करीब 12 बजे पटना में राजभवन के राजेंद्र मंडप में होगा।
बता दें कि मंत्रिमंडल का विस्तार काफी समय से अपेक्षित था। इसके लिए पहले भी कई बार समय का निर्धारण हुआ, लेकिन हर बार ऐन वक्त पर इसे टाल दिया जाता। विपक्ष जहां दावा कर रहा कि भाजपा और जदयू के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और इसी वजह से मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है, जबकि सरकार में शामिल भाजपा और जदयू के नेता लगातार यह सफाई पेश कर रहे हैं कि दोनों दलों के बीच सबकुछ ठीक है और कुछ वजहों से मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।