scriptउत्तर कोरिया और अमरीका के बीच तल्खी बढ़ी, युद्ध की साजिश रचने का आरोप लगाया | North Korea accused the United States of plotting a war | Patrika News
विविध भारत

उत्तर कोरिया और अमरीका के बीच तल्खी बढ़ी, युद्ध की साजिश रचने का आरोप लगाया

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया है

Aug 29, 2018 / 08:48 am

Mohit Saxena

north korea

उत्तर कोरिया ने अमरीका पर युद्ध की साजिश रचने का आरोप लगाया

वाशिंगटन। अमरीका और उत्तर कोरियो के संबंधों में एक बार फिर तल्खी देखने को मिल रही है। बात इतनी बिगड़ती जा रही है कि दोनों बीच युद्ध की चर्चा शुरू हो गई है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि एक तरफ अमरीका चेहरे पर मुस्कुराहट लिए उत्तर कोरिया के साथ संवाद कर रहा है,वहीं दूसरी तरफ वह युद्ध की साजिश भी रच रहा है।
इमरान खान को प्रधानमंत्री बने हो गए 10 दिन, इन विवादों की वजह से हुई है फजीहत

गुमराह कर शांति का संदेश भेजा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,यह बयान एक दक्षिण कोरियाई रेडियो की उस रिपोर्ट के बाद आया है,जिसमें कहा गया कि उत्तर कोरिया पर हमला करने के मकसद से अमरीकी सुरक्षा बल जापान में सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। कोरियाई मीडिया के अनुसार अमरीका ने पहले उन्हें गुमराह कर शांति का संदेश भेजा। इसके बाद उसने बातचीत की रूपरेखा तैयार की और अब वह युद्ध की तैयारी करने लगा है। वह गुप्त सैन्य अभ्यास में व्यस्त है।
अमेरिका: ट्रंप ने गूगल पर लगाया छवि खराब करने का आरोप, करेंगे बड़ी कार्रवाई

गनबोट कूटनीति अमरीका की भूल है

उत्तर कोरियाई मीडिया के अनुसार,अगर अमेरिका सोचता है कि किसी को ‘गनबोट कूटनीति’ के माध्यम से उखाड़ फेंक सकता है,तो यह उसकी भूल होगी। अतीत में वह अपनी इस सर्वशक्तिमान हथियार का इस्तेमाल करता था और अपने नापाक इरादे को पूरा करता था। युनाईटेड स्टेट्स फोर्सेज जापान (यूएसएफजे) ने सोमवार को बताया कि उत्तर और दक्षिण कोरिया की मीडिया रिपोर्टों में जिन सैन्य अभ्यास का जिक्र किया गया है, उस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यूएसएफजे के सार्वजनिक मामलों के निदेशक के अनुसार आम तौर पर,उनके सहयोगियों और क्षेत्र के सहयोगियों और क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के हितों में उनकी प्रतिबद्धताओं के समर्थन में जापान से हर दिन अमेरिकी विमान और जहाजों को संचालित किया जाता है।

Home / Miscellenous India / उत्तर कोरिया और अमरीका के बीच तल्खी बढ़ी, युद्ध की साजिश रचने का आरोप लगाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो