scriptओडिशा: नवीन पटनायक 74 के हुए, लोगों ने दी शुभकामनाएं | Odisha Cm Naveen Patnaik Birthday | Patrika News
विविध भारत

ओडिशा: नवीन पटनायक 74 के हुए, लोगों ने दी शुभकामनाएं

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक का जन्मदिन आज
पीएम मोदी से लेकर देश के कई हस्तियों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्लीOct 16, 2019 / 06:17 pm

Kaushlendra Pathak

naveen Patnaik
नई दिल्ली। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बुधवार को 74 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री, विपक्षी दल के नेता और उनकी पार्टी के साथियों ने बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर के जरिए बधाई देते हुए कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक जी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप स्वस्थ व दीर्घायु हों।
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने भी उन्हें बधाई दी। ख्यातिप्राप्त रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने इस अवसर पर पुरी के तट पर रेत से कलाकृति बना कर मुख्यमंत्री को बधाई दी। सुदर्शन ने रेत की कलाकृति पर लिखा कि आधुनिक ओडिशा के वास्तुकार, नवीन पटनायक जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
वहीं इससे पहले नवीन पटनायक ने सूचना दी थी कि वे इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। यह निर्णय उन्होंने इस साल मई में चक्रवाती तूफान से राज्य में हुए व्यापक विध्वंस को देखते हुए लिया। उन्होंने अपने शुभचिंतकों और समर्थकों से जन्मदिन के अवसर पर नवीन निवास आकर उन्हें बधाई देने की जगह अनाथालय और दिव्यांग बच्चों के स्कूल जाने की अपील की।

Home / Miscellenous India / ओडिशा: नवीन पटनायक 74 के हुए, लोगों ने दी शुभकामनाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो