
नई दिल्ली। फिल्म पद्मावती को टालने को लेकर मिल रही धमकियों को लेकर डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने सरकार पर हमला बोला है। बेनेगल ने कहा है कि फिल्म के डायरेक्टर्स और एक्टर्स को लगातार मिल रही धमकियों पर सरकार चुप क्यों हैं और इन लोगों खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोग खुलेआम एक अभिनेत्री का सिर कलम करने की धमकी और उसके लिए बड़े-बड़े आॅफर दे रहे हैं। बावजूद इसके सरकार ने उन्हें रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। बता दें कि श्याम बेनेगल को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के नए दिशा-निर्देश बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार क्यों साध रही चुप्पी
एक बातचीत में भारतीय सिनेमा के फिल्म डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने कहा कि हो सकता है कई लोग मेरे विचारों से असहम हों, लेकिन संविधान ने मुझे बोलने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि कलाकारों और फिल्मकारों को मिल रही खतरनाक धमकियां एक गंभीर मामला है और इदसके लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टेलीविजन पर खुलेआम हत्या की धमकियां देना बेहद संवदेशील मामला है और सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। बता दें कि राजपूत समेत कई हिंदु संगठनों के विरोध झेल रही फिल्म पद्मावती की रिलीज आखिर टल गई है। वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स की ओर से बताया गया कि 1 दिसंबर 2017 को रिलीज होने जा रही फिल्म पद्मावती को स्थगित किया गया है।
बेनेगल कमेटी ने तैयार की रिपोर्ट
राजस्थान सरकारने ने सेंसर बोर्ड को सर्टिफिकेट जारी करने से पहले एक परिणामों के बारे में सोचने की हिदायत दी है। इंदौर में केबिनेट मिनिस्टर थंवर सिंह गहलोत ने सेंसर बोर्ड को फिल्म से फिल्माए गए आपत्तिजनक सीन्स कट करने के कहा है। वहीं बेनेगल कमेटी ने सेंसर बोर्ड के नए दिशा-निर्देशों वाली रिपोर्ट तैयार कर ली है। हालांकि अभी तक इस तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Updated on:
20 Nov 2017, 11:42 AM IST
Published on:
20 Nov 2017, 11:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.