scriptआजादी के दिन भी नहीं माना पाक, सीमा पर की फायरिंग | Pak violates ceasefire even on Independence Day | Patrika News
विविध भारत

आजादी के दिन भी नहीं माना पाक, सीमा पर की फायरिंग

पाक की ओर से भारत के स्वतंत्रता दिवस के दिन भी सीमा पर फायरिंग की गई

Aug 15, 2015 / 09:28 am

सुभेश शर्मा

Pakistan ceasefire

Pakistan ceasefire

श्रीनगर। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से आज भी बाज नहीं आ रहा है। पाक की ओर से भारत के स्वतंत्रता दिवस के दिन भी सीमा पर फायरिंग की गई। जम्मू-कश्मीर के मंडी और सौजियां सेक्टर में शुक्रवार देर रात फायरिंग शुरु हुई थी, जोकि शनिवार सुबह भी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह 7.30 बजे दोबारा फायरिंग की गई। पाक ने भारतीय चौकियों और बस्तियों पर 82 मिमी के मोर्टार गोले और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की थी।

Home / Miscellenous India / आजादी के दिन भी नहीं माना पाक, सीमा पर की फायरिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो