scriptकश्मीर में घायलों की मदद करना चाहता है पाक, भारत ने नकारा | Pakistan Proposal On J-K India Reacted Sharply Said No | Patrika News
विविध भारत

कश्मीर में घायलों की मदद करना चाहता है पाक, भारत ने नकारा

विकास स्वरूप से दो टूक जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान से भारत को आतंकवाद, घुसपैठ और ड्रग्स स्मगलिंग जैसी कई चीजें मिल चुकी हैं।

Aug 15, 2016 / 09:19 am

Rakesh Mishra

abdul basit

abdul basit

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अब भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा कि हमें आपकी मदद की जरूरत नहीं है। दरअसल पाकिस्तान ने भारत को एक नोट भेजा था, जिसमें लिखा गया था कि हम कश्मीर में घायल हुए लोगों की मदद करना चाहते हैं। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रवक्ता विकास स्वरूप से दो टूक जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान से भारत को आतंकवाद, घुसपैठ और ड्रग्स स्मगलिंग जैसी कई चीजें मिल चुकी हैं।

पाकिस्तान के उच्चायुक्त ने दिया था भड़काऊ भाषण
बता दें कि पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने जश्न ए आजादी को कश्मीर की आजादी के नाम बताया था। इतना ही नहीं उन्होंने कश्मीर में जारी आतंकवाद का समर्थन करते हुए कहा था कि जब तक कश्मीर को आजादी नहीं मिल जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इसके अलावा बासित ने कश्मीरी युवक को भड़काने वाला बयान भी दिया। बासित ने कहा कि कश्मीर के लोगों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। पाकिस्तानी उच्चायुक्त के इस बयान पर देश में आपत्ति जताई गई। उनकी निंदा की गई।




संघ ने बासित को दिया था जवाब
बासित के बयान के पर आरएसएस विचारक राकेश सिन्हा ने कड़ा जवाब दिया था। सिन्हा ने कहा कि हम अगला स्वतंत्रता दिवस पाकिस्तान में तीन जगहों पर मनाएंगे। उन्होंने सीधे-सीधे भारत सरकार से अब्दुल बासित को पाकिस्तान भेजने की बात कही है। सिन्हा ने कहा कि बासित ने अपने बयान से साबित कर दिया है कि वह राजदूत नहीं, बल्कि जिहादियों के भारत में प्रतिनिधि हैं। ऐसे प्रतिनिधि को भारत की जमीन पर एक क्षण भी रहने का अधिकार नहीं है। भारत सरकार को बिना विलंब उन्हें पाकिस्तान वापस भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान भारत को युद्ध के लिए प्रेरित कर रहा है तो उसे 1965 और 1971 का युद्ध नहीं भूलना चाहिए।




मोदी ने कहा था कि पीओके कश्मीर का हिस्सा

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को ऑल पार्टी मीटिंग में कहा था कि पीओके कश्मीर का हिस्सा है। कश्मीर के लोगों पर भरोसा है। देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दो टूक जवाब देते हुए कहा था कि वह केवल पीओके के मसले पर बात करेगा। उससे कश्मीर पर बात नहीं की जाएगी क्योंकि कश्मीर भारत का अंग है। यही नहीं, शनिवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि भारत जल्द पीओके में तिरंगा फहराएगा।

बॉर्डर पर की थी फायरिंग

बता दें कि कश्मीर में मदद देने की बात कहने वाले पाकिस्तान ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले जहां वाघा में भारतीय सैनिकों को मिठाई दी, वहीं पुंछ में जमकर फायरिंग की थी। भारतीय सेना ने इस फायरिंग का मुंह तोड़ जवाब दिया था। पाकिस्तान ने यह फायरिंग आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ कराने के लिए की थी। वहीं शनिवार रात आतंकियों ने बूढ़ा अमरनाथ श्रद्धालुओं पर ग्रेनेड से हमला किया था। इसमें 20 लोग घायल हैं। 6 की हालत गंभीर है।

Home / Miscellenous India / कश्मीर में घायलों की मदद करना चाहता है पाक, भारत ने नकारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो