scriptपरमवीर चक्र विजेताओं की वीरगाथाओं से रूबरू होंगे CBSE स्कूलों के छात्र | Param Vir Chakras winners story will be tought to CBSE students | Patrika News
विविध भारत

परमवीर चक्र विजेताओं की वीरगाथाओं से रूबरू होंगे CBSE स्कूलों के छात्र

परमवीर चक्र विजेताओं की वीर गाथाओं को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने के लिए सरकार ने विद्या वीरता अभियान की शुरूआत की थी।

Nov 14, 2017 / 12:57 pm

Mohit sharma

CBSE students

देहरादून। देशभक्तों की शौर्यगाथाओं को आने वाले वर्ष में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सिलेबस में जोडा जाएगा। इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं देश की वीरता के प्रतीक परमवीर चक्र विजेताओं की वीरगाथाओं से रूबरू होंगे।

एनसीआरटी को लिखा पत्र

जानकारी के मुताबिक 21 परमवीर चक्र विजेताओं की कहानियां देशभर के सीबीएसई स्कूलो के पाठ्यक्रम में जोडी जाएंगी। सीबीएसई ने इस बाबत एनसीआरटी को पत्र लिखा है।गौरतलब है कि परमवीर चक्र विजेताओं की वीर गाथाओं को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने के लिए सरकार ने विद्या वीरता अभियान की शुरूआत की थी। इस अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में दीवारे बनाकर परवीर चक्र विजेताओं की वीरगाथाएं और उनकी तस्वीरे लगाई जा रही हैं।

कई विषय होंगी शामिल

सीबीएसई के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सीबीएसई इसी क्रम में 10 वीं और 12 वीं के छात्रों को इन वीरों के बारे में बताया जाएगा। हांलाकि इसे वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल किया जाएगा। बता दें कि परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है, ज्यादातर स्थितियों में यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। इस पुरस्कार की स्थापना 26 जनवरी 1950 को की गई। यह देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न के बाद सबसे गरिमापूर्ण माना जाता है।

Home / Miscellenous India / परमवीर चक्र विजेताओं की वीरगाथाओं से रूबरू होंगे CBSE स्कूलों के छात्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो