scriptPM ने दमन-दीव के बीच हवाई सेवा को दिखाई हरी झंडी, 1000 करोड़ की परियोजनाएं भी लॉन्च कीं | PM launches Rs 1000 cr projects in Daman | Patrika News
विविध भारत

PM ने दमन-दीव के बीच हवाई सेवा को दिखाई हरी झंडी, 1000 करोड़ की परियोजनाएं भी लॉन्च कीं

अपने संबोधन में PM नरेंद्र मोदी ने दमन को शांतिप्रिय क्षेत्र बताया और सफाई अभियान के लिए लोगों को बधाई दी।

नई दिल्लीFeb 24, 2018 / 03:17 pm

Navyavesh Navrahi

PM modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव के बीच दूरियों को कम करने के लिए हवाई सेवा को हरी झंडी दिखा दी। इससे दोनों देशों के लोगों को संपर्क में बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री ने दमन और दीव के बीच हेलीकॉप्टर सेवा के साथ-साथ ओडिशा-अमदाबाद और दीव के बीच उड़ान की भी शुरुआत की। प्रधानमंत्री शनिवार को सूरत से दमन पहुंचे और यहां पर 1000 करोड़ की विकास परियोजनाओं को भी लॉन्च किया। इन परियोजनाओं में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट इलेक्ट्रिक सब स्टेशन और गैस पाइप लाइन से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। इस दौरान नगरपालिका बाजार की आधारशिला भी उन्होंने रखी।
इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने हा कि दमन के इतिहास में इससे पहले इतना बड़ा जनसेलाब नहीं आया और न ही विकास के लिए इतनी बड़ी परियोजनाएं शुरू की गई होंगी। उन्होंने दमन को लघु भारत बताया। PM मोदी ने कहा कि इस जगह पर देश के कोने-कोने से आकर लोग बसे हैं। यहां का माहौल दिल्ली और मुंबई जैसा लग रहा है।
सेंट्रल युनिवर्सिटी का तोहफा

PM मोदी ने दमन और दीव को ओडीएफ बनाने के लिए प्रशासन और नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि दमन की बहन-बेटियां अब ई-रिक्शा लेकर चलेंगी। अपने संबोधन में उन्होंने बच्चियों को सशक्त बनाने को कहा। साथ ही कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र को और बेहतर बनाने के लिए जल्द ही यहां सेंट्रेल युनिवर्सिटी बनाई जाएगी। PM ने कहा कि यह क्षेत्र शांतिप्रिय है। यहां कभी दंगा नहीं हुआ।
सफाई अभियान की प्रशंसा की

PM ने अपने संबोधन में दमन में सफाई अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि यहां बड़े स्तर पर सफाई अभियान देखने को मिला है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब दीव भी अहमदाबाद से जुड़ गया है, जिससे यह भी मुख्यधरा से जुड़ गया है। यह मातृ सम्मान की दिशा में सबसे बड़ी उपलब्धि है। दमन खुले शौच से भी मुक्त है। जनसभा को संबोधन करने से पहले उन्होंने उन्होंने दिव्यांगों को व्हीलचेयर और महिलाओं को ई-रिक्शा व स्कूटी वितरित किए। इसके बाद मोदी चेन्नई को रवाना होंगे। वहां वे जयलिलता की 70वीं जयंती के मौके पर ‘अम्मा स्कूटर स्कीम’ का उद्घाटन करेंगे।

Home / Miscellenous India / PM ने दमन-दीव के बीच हवाई सेवा को दिखाई हरी झंडी, 1000 करोड़ की परियोजनाएं भी लॉन्च कीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो