scriptआज UN-ECOSOC के सत्र को संबोधित करेंगे PM Modi, वैश्विक मुद्दों पर रखेंगे भारत की बात | PM Modi to address UN-ECOSOC session today, will talk about India on global issues | Patrika News
विविध भारत

आज UN-ECOSOC के सत्र को संबोधित करेंगे PM Modi, वैश्विक मुद्दों पर रखेंगे भारत की बात

पिछले साल सितंबर में PM Modi ने संयुक्त राष्ट्र महासभा ( UNGA ) को संबोधित किया था।
हाल ही में दो साल के लिए भारत UNSC का अस्थायी सदस्य चुना गया है।

नई दिल्लीJul 17, 2020 / 04:05 pm

Dhirendra

PM Modi

पीएम मोदी आज UN-ECOSOC के अंतिम सत्र को संबोधित करेंगे।

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र संघ ( United Nations ) की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm modi ) UN-ECOSOC के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर न्यूयॉर्क ( New york ) में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पीएम मोदी वर्चुअल फॉरमेट में अपना भाषण देंगे।
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद UNSC में अस्थायी सदस्यता के चुनाव में जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का यह पहला भाषण होगा। आज पीएम मोदी का संबोधन संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद ( UN-ECOSOC ) के सत्र के एक वार्षिक उस्तरीय सेगमेंट में होगा।
Rajasthan Political Crisis : सबको चौंकाते हुए सचिन पायलट ने चिदंबरम को मिलाया फोन, CM बोले – आने वाला कल उनका है

प्रधानमंत्री मोदी सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे ( स्थानीय समय ) के बीच न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र ECO—SOC के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। भारतीय समयानुसार प्रधानमंत्री का यह भाषण 8.30 बजे होगा।
पीएम मोदी नॉर्वे के प्रधानमंत्री और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ( UN Secretary General Antonio Guterres ) के साथ समापन सत्र में बोलेंगे। यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ( Permanent Representative of India TS Tirumurthy ) के मुताबिक पीएम ने पिछले साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा ( UNGA ) को संबोधित किया था। तब उन्होंतने इंटरनेशनल कम्युनिटी से आतंकवाद ( Terrorism ) के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया था।
राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार : भारत हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार, स्वाभिमान से समझौता स्वीकार नहीं

2019 में की थी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील

पीएम मोदी ने तब अंतरराष्ट्रीय समुदाय ( Global Community ) से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की थी। साथ ही महात्मा गांधी के विचारों, स्वच्छता और आतंकवाद जैसे मुद्दों का जिक्र किया।
बता दें कि हाल ही में हुए यूएनएसी की अस्थायी सदस्यता के चुनाव में भारत को दो साल के लिए सदस्या चुना गया था। उसे 192 में से 184 वोट हासिल हुए थे।

दरअसल, सुरक्षा परिषद में अमरीका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, रूस और चीन स्थायी सदस्य हैं। इसके अलावा 10 अस्थाायी सदस्य होते हैं। अस्थायी सदस्य दो साल के लिए चुने जाते हैं।
8वीं बार भारत UNSC का अस्थायी सदस्य बना

भारत इससे पहले भी सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्या रहा है। 1950-1951, 1967-1968, 1972-1973, 1977-1978, 1984-1985, 1991-1992 और 2011-12 भी में भारत UNSC का अस्थाहयी सदस्यस चुना गया था।

Home / Miscellenous India / आज UN-ECOSOC के सत्र को संबोधित करेंगे PM Modi, वैश्विक मुद्दों पर रखेंगे भारत की बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो