scriptमुंबई की लोकल में किकी वीडियो बनाने वालों को पुलिस ने धर दबोचा | Police caught some youngster for kiki video in Mumbai local | Patrika News
विविध भारत

मुंबई की लोकल में किकी वीडियो बनाने वालों को पुलिस ने धर दबोचा

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

Aug 09, 2018 / 09:18 am

Mohit Saxena

mumbai

मुंबई की लोकल में कीकी वीडियो बनाने वालों को पुलिस ने धर दोबोचा

मुंबई। किकी का बुखार पूरी दुनिया में छाया हुआ है। खासकर युवाओं के बीच यह खतरनाक खेल बनकर रह गया हैै। इसके कारण कई बड़े हादसे भी सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में मुंबई लोकल पर कुछ लड़कों ने अपना वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर डाला था। इसके बाद पुलिस ने इन पर कार्रवाई का मन बना लिया। बुधवार को विरार के ग्लोबल सिटी इलाके से भी कीकी चैलेंज को दोहराने वाला लड़का पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
तीन आरोपियों को पकड़ा

पुलिस के अनुसार विरार स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर कीकी चैलेंज का वीडियो फिल्माने वाले तीन आरोपियों को पश्चिम रेलवे आरपीएफ ने पकड़ा है। इनके नाम निशांत (20), ध्रुव शाह (23) और श्याम शर्मा (24) है। ध्रुव शाह ‘फंचो’ एंटरटेनमेंट का सह संयोजक है,जबकि निशांत (20) धारावाहिक टीवी सीरियल में भी बतौर एक्टर काम करता है। लोकल ट्रेन से कीकी चैलेंज का यह विडियो फंचो एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाकर वायरल किया गया था। आरोपियों ने यह वीडियो यूट्यूब और फंचो एंटरटेनमेंट के इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। पुलिस का कहना है कि इस तरह के वीडियो पर पाबंदी के लिए यह कार्रवाई करनी पड़ी।
कई लोग प्रोत्साहित हो रहे थे

वीडियो देखने के बाद कई लोग प्रोत्साहित हो रहे थे। इस पर कई लाइक्स और कमेंट मिल रहे थे। आरपीएफ के मुताबिक जैसे ही कीकी चैलेंज वाला वीडियो वायरल हुआ। पुलिस के कान खड़े हो गए। बुधवार को विरार आरपीएफ की टीम से अपने खबरियों की मदद से ध्रुव शाह और उसके अन्य साथियों को विरार के ग्लोबल सिटी इलाके से पकड़ लिया। पश्चिम रेलवे आरपीएफ के अनुसार जैसे ही कीकी चैलेंज वाला विडियो वायरल हुआ। वैसे ही मुखबिरों को काम पर लगा दिया गया। खबरियों द्वारा सूचना मिलते ही बुधवार सुबह से जाल बिछाया गया था और करीब 10:30 बजे तीनों आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपियों को खबर लिखे जाने तक कोर्ट में पेश नहीं किया गया था।

Hindi News/ Miscellenous India / मुंबई की लोकल में किकी वीडियो बनाने वालों को पुलिस ने धर दबोचा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो